US city Kentucky’s Rabbit Hash elected a dog as a Mayor with majority votes | इस अमेरिकी शहर के मेयर के आगे भूल जाएंगे बाइडेन और ट्रंप को, जानिए वजह

न्‍यूयॉर्क: संयुक्त राज्य अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप या जो बाइडेन में से अपना अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए मतपत्रों की गिनती कर रहा है लेकिन इस दौरान एक शहर ऐसा है, जहां के मेयर की खासी चर्चा हो रही है. यहां के केंटुकी प्रांत के रैबिट हैश (Rabbit Hash) शहर में एक कुत्‍ते विल्बर बीस्ट को मेयर के रूप में चुना गया है. विल्बर बीस्ट (Wilbur Beast) एक फ्रांसीसी बुलडॉग है और अब मेयर (Mayor) भी है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बीस्ट’ को 13,143 वोट मिले हैं. 

भारी मतों से जीता है कुत्‍ता 
रैबिट हैश हिस्‍टोरिकल सोसायटी ने बुधवार को अपनी फेसबुक पोस्‍ट में कहा, ‘रैबिट हैश में मेयर का चुनाव हो गया है. विल्बर बीस्ट एक अद्भुत महापौर है जिसे कुल 22,985 में से 13,143 वोट मिले हैं.’ 

ये भी पढ़ें: महंगा पड़ गया रोड पर पिज्‍जा का खाली बॉक्‍स फेंकना, कूड़ा उठाने लौटकर आए 80 किलोमीटर

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में ही लोकतंत्र की भावना निहित है. विल्बर बीस्ट ने गोल्डन रैट्रिवर जैक रैबिट, बीगल और पोपी के खिलाफ चुनाव लड़ा. वहीं शहर की एंबेसडर 12 साल की बॉर्डर कोली (कुत्‍ते की एक प्रजाति) लेडी स्‍टोन रहेंगी. 

कुत्‍ते को मेयर चुनने की है परंपरा 
केंटकी डॉट कॉम के अनुसार, रैबिट हैश ओहायो नदी के किनारे एक अनाधिकृत समुदाय है और वहां 1990 के बाद से कुत्ते को मेयर के रूप में चुना जा रहा है. मतदान प्रक्रिया के लिए यहां के समुदाय के सदस्य चुनाव के दौरान हिस्‍टोरिकल सोसायटी को $ 1 दान करते हैं.

विल्बर के मेयर के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उम्‍मीद है कि वह रैबिट हैश हिस्‍टोरिकल सोसायटी के लिए फंड जुटाएगा. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here