वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव (US Election) में जीत के बाद निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अमेरिकियों का आभार जताया. कमला हैरिस ने कहा, ‘हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति है, आप अमेरिकियों का धन्यवाद कि आपने हमारे ऊपर जो विश्वास किया है.’
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रचार अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों का भी आभार जताया. कमला हैरिस ने कहा कि इतने लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार में जुटे साथियों, स्वयंसेवकों का धन्यवाद. इससे पहले कभी इतने लोग नहीं जुड़े.
‘लोकतंत्र की सुरक्षा संघर्ष मांगती है’
कमला हैरिस ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की सुरक्षा संघर्ष मांगती है, बलिदान मांगती है. लेकिन इसमें भी एक आनंद और प्रगति दिखती है क्योंकि, हमारे पास एक बेहतर भविष्य को बनाने की शक्ति है.
कमला हैरिस ने कहा कि मैं उन महिलाओं की आभारी हूं जिनकी वजह से आज यहां तक पहुंची. मेरी मां श्यामला गोपालन हैरिस, 19 साल की उम्र में भारत से यहां आई थीं. शायद उन्होंने इसकी कल्पना नहीं की होगी. लेकिन उनका अमेरिका में गहरा यकीन था, जहां इस तरह के पलों को संभव बनाया जा सकता है.
‘बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित करके अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया’
अमेरिका में उपराष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस ने अमेरिकियों से कहा कि उन्होंने जो बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित करके अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया है.
भारतीय मूल की कमला हैरिस (56) ने परिणामों की घोषणा के बाद देशवासियों को पहली बार संबोधित करते हुए कहा, ‘जनता के पास बेहतर भविष्य के निर्माण की ताकत है.’
While I may be the first, I won’t be the last. pic.twitter.com/R5CousWtdx
— Kamala Harris (@KamalaHarris) November 8, 2020
उन्होंने शनिवार को डेलावेयर के विलमिंग्टन में कहा, ‘आपने स्पष्ट संदेश दिया. आपने उम्मीद, एकता, शालीनता, विज्ञान और सत्य को चुना. आपने अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया.’
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने ये हैं 6 बड़ी चुनौतियां
अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला
भारतवंशी कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है. वह अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. यही नहीं, हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी.
‘फीमेल ओबामा’ के नाम से लोकप्रिय हैरिस सीनेट की सदस्य भी पहली बार ही बनी थीं.
For four years, you marched and organized for equality and justice, for our lives, and for our planet. And then, you voted.
You voted for hope, unity, decency, science, and truth when you chose @JoeBiden as the next President of the United States of America.
— Kamala Harris (@KamalaHarris) November 8, 2020
हैरिस सीनेट के तीन एशियाई अमेरिकी सदस्यों में से एक राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार रहे जो बाइडेन ने अगस्त में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में हैरिस को चुना था. राष्ट्रपति पद के अपने सपनों को हैरिस ने चुनाव प्रचार हेतु वित्तीय संसाधनों के अभाव का हवाला देते हुए त्याग दिया था.
अपने पूर्व प्रतिद्वंद्वी बाइडेन की किसी समय हैरिस कटु आलोचक थीं. 56 वर्षीय हैरिस सीनेट के तीन एशियाई अमेरिकी सदस्यों में से एक हैं.
ये भी देखें-


