US President Election 2020 Donald Trump restarts campaign after COVID 19 Melania unseen

वाशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने और इलाज के बाद ठीक होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुयीं उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई हैं. मेलानिया के बारे में व्हाइट हाउस से भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

एक हफ्ते पहले दी थी जानकारी
मेलानिया ने अपनी सेहत के बारे में एक हफ्ते पहले जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं. व्हाइट हाउस ने भी यह नहीं बताया है कि प्रथम महिला सार्वजनिक रूप से कब सामने आएंगी और अब उनकी क्या हालत है?

सर्दियों से पहले आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश आई सामने, ताक लगाए बैठे हैं 250 आतंकवादी

29 सितंबर को दिखी थीं ट्रंप क साथ
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के तीन दिन बाद पांच अक्टूबर को मेलानिया ने शुभेच्छाओं के लिए आभार प्रकट किया था. इसके पहले वह 29 सितंबर को राष्ट्रपति के साथ नजर आई थीं. फर्स्ट लेडी मेलानिया के ऑफिस की ओर से मंगलवार तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here