US President Joe Biden In his first speech, I am the President of every American | अपने पहले भाषण में बोले राष्ट्रपति Joe Biden, ‘मैं हर एक अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं’

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने बुधवार को शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले भाषण में कहा, ‘मैं हर एक अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं.’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है. मैं वादा करता हूं कि संविधान और अमेरिका की रक्षा करूंगा. बाइडन ने कहा, ‘ये अमेरिका का दिन है. ये लोकतंत्र का दिन है, लोकतंत्र नाजुक होता है, उसे बचाना पड़ता है.’ उन्होंने कहा कि अमेरिका को एकजुट रखना मेरा सबसे बड़ा लक्ष्‍य है. आज पहली महिला उप राष्‍ट्रपति बनाकर अमेरिका ने इतिहास रचा है.

उन्होंने कहा, ‘आज का दिन अमेरिका का है. यह लोकतंत्र का दिन है. यह इतिहास और आशा का दिन है.’ बाइडन ने कहा, ‘आज हम एक उम्मीदवार की जीत का नहीं, बल्कि एक उद्देश्य की, लोकतंत्र के उद्देश्य की जीत का उत्सव मना रहे हैं.’

ये भी पढ़ें- Twitter ने अमेरिकी राष्ट्रपति के ऑफिशियल अकाउंट ‘POTUS’ को किया रीसेट, हट गए सारे Followers

घरेलू आतंकवाद को हराएंगे: बाइडेन

देश के नए राष्ट्रपति ने कहा, ‘जनता की इच्छाओं को सुना और समझा गया है.’ उन्होंने कहा, ‘श्वेतों को श्रेष्ठ मानने की मानसिकता, घरेलू आतंकवाद को हराएंगे. मैं चाहता हूं कि प्रत्येक अमेरिकी हमारी इस लड़ाई में शामिल हो.’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, ‘अगर हम सहिष्‍णुता दिखाएंगे तो हर मुश्किल को पार कर सकेंगे. मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि भविष्‍य में हम और मजबूत होंगे. हम लोग इस बात के लिए आंके जाएंगे कि समस्‍याओं को कैसे खत्‍म कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा कि अमेरिका को एक साथ लाना, हमारे लोगों को एकजुट करना, हमारे राष्ट्र को एकजुट करना यह मेरा लक्ष्य है. हम साथ रहेंगे तो मुश्किलों से बाहर निकल सकेंगे. मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि हम भविष्य में और मजबूत होंगे.

ये भी पढ़ें- Trump के सताए पाकिस्तान ने Joe Biden से की गुजारिश, हमको भूल न जाना!  

गौरतलब है कि जो बाइडन (Joe Biden) ने बुधवार को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस (Kamala Harris) ने पहली महिला उप राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के समर्थकों को रोकने के लिए कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के आसपास हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. डेमोक्रेटिक नेता बाइडन (78) को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी 151 साल की परंपरा

डोनाल्ड ट्रंप, बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए. ऐसा करते हिए उन्होंने अमेरिका की 151 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी. वे अंतिम बार राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस से विदा लेते हुए विमान से फ्लोरिडा स्थित अपने स्थायी आवास ‘मार-आ-लागो एस्टेट’ के लिए रवाना हो गए. निवर्तमान उपराष्ट्रपति माइक पेंस समारोह में शामिल हुए हैं.

अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here