नई दिल्ली: US Presidential Election 2020 Debate जारी है. भारतीय समय के अनुसार वाशिंगटन (Washington) में अमेरिका (America) के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार (Democratic) जो बिडेन (Joe Biden) के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट (Presidential Debate) सुबह 6:30 पर शुरू हो गई. यह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव (US President Election 2020) से पहले होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट (US Presidential Debate) का पहला सत्र है. इसके ठीक 35 दिन बाद अमेरिका में नया राष्ट्रपति कौन होगा इसका फैसला होगा.
बता दें कि ओहियो के क्लेवलैंड में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी (Western Reserve University) और क्लेवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) में डिबेट का आयोजन चल रहा है. तीन नवबंर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप और बाइडेन के बीच इस तरह की तीन बार बहस होगी. दूसरी डिबेट 15 अक्टूबर और तीसरी 22 अक्टूबर को होगी. फिलहाल हम आपको बता रहे हैं इस डिबेट के तीखे सवाल-जवाब-
ट्रंप कितना देते हैं टैक्स?
फॉक्स के क्रिस वालेस ने डोनाल्ड ट्रम्प से पूछा कि क्या वह अमेरिकी लोगों को बताएंगे कि वह कितना टैक्स देते हैं? इस पर ट्रम्प ने कहा, ‘मैंने लाखों डॉलर का टैक्स भुगतान किया है.’
बिडेन ने जारी किया टैक्स रिटर्न
वहीं बिडेन ने बहस से कुछ घंटे पहले अपना टैक्स रिटर्न जारी किया और ट्रम्प को भी ऐसा करने के लिए कहा. रिकॉर्ड से पता चलता है कि बिडेन और उनकी पत्नी जिल ने पिछले साल लगभग US300,000 डॉलर का भुगतान किया था और लगभग US985,000 डालर की कमाई की.
बिडेन ने बहस के दौरान कहा कि वह ट्रंप के अमीर लोगों के लिए लगाए गए टैक्स को खत्म करना चाहते हैं. इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी से कहा, ‘यदि आप कभी अपने विचारों के साथ राष्ट्रपति बन भी गए, तो यहां से आधी कंपनियां खत्म हो जाएंग.’
जब बिडेन ने कहा चुप रहिए
बहस के दौरान ट्रम्प और बिडेन अक्सर एक-दूसरे को रोक टोक रहे हैं. इसी दौरान एक क्षण तो ऐसा आय़ा जब बिडेन ने ट्रम्प पर तंज कसते हुए कहा, ‘क्या आप चुप रहेंगे?’
कोरोना को लेकर ट्रंप पर हमला
बिडेन बहस में ट्रंप पर लगातार कोरोनो वायरस (Coronavirus) से निपटने में नाकाम रहने के लिए हमला कर रहे हैं. उन्होंने ट्रंप के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए बांह पर ब्लीचिंग का सुझाव दिया था. ट्रम्प ने इसे मजाक कह कर टाल दिया.
व्यक्तिगत हमले तेज
इस दौरान ट्रम्प ने बिडेन पर व्यक्तिगत रूप से हमला करते हुए कहा कि ‘आप डेलावेयर स्टेट गए लेकिन आप अपने कॉलेज का नाम भूल गए.’ ट्रंप ने बिडेन से कहा कि मेरे साथ कभी स्मार्ट शब्द का उपयोग न करें.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट की शुरूआत बेहद कड़वाहट से हुई. बिडेन और ट्रंप ने एक दूसरे हाथ नहीं मिलाया. हालांकि माना जा रहा है कि ऐसा Covid 19 प्रतिबंधों की वजह से हुआ लेकिन सामान्य शिष्टाचार की भी भारी कमी साफ दिख रही है.