USA: 1 dead, 4 injured in shooting at American Legion in Missouri | US: मिसौरी के क्लब में गोलीबारी की घटना में एक की मौत, चार जख्मी

केनेट: अमेरिका के मिसौरी राज्य के ‘अमेरिकन लीजन’ क्लब में रात में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

इमारत में मिले पांच लोग

‘केएआईटी-टीवी’ ने खबर दी है कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई गोलीबारी की घटना के बाद केनेट में ‘अमेरिकन लीजन’ इमारत के अंदर से अधिकारियों को पांच व्यक्ति मिले. इनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में मिसौरी के केप गिरार्डो अस्पताल ले जाया गया. दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है. गोलीबारी के संबंध में तत्काल किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें: Farmer’s Protest: आंदोलन पर कृषि मंत्री Narendra Singh Tomar का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here