
लखनऊ :
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के एक गांव में 26 सितंबर को लापता हुई एक लड़की का शव एक खेत में कथित तौर पर क्षत-विक्षत हालत में मिला है. पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दोनों ही उस लड़की के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.
यूपी के हाथरस में 20 साल की एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद पीड़िता के शव को पुलिस द्वारा बिना परिजनों की अनुमति के जलाए जाने के बाद ये एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है.
कानपुर देहात की घटना में मृतक नाबालिग के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था.
पुलिस ने कहा कि उन्होंने शरीर के अंगों को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है और बताया कि अपराध की जांच की जा रही है. लड़की अनुसूचित जाति समुदाय से थी और आरोपी भी इसी समुदाय से है.
कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा, “लड़की के पिता ने कहा कि उनका भूमि विवाद था और दो लोगों ने उन्हें धमकी दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को मार देंगे है. हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रहे हैं.”
Source link

