vande bharat mission fourth phase air india flights | श्रीलंका-थाईलैंड समेत इन 17 देशों से भारतीयों को लाएगा एयर इंडिया का विमान, आप भी देखें लिस्ट

नई दिल्ली: एयर इंडिया वंदे भारत मिशन के चौथे चरण के तहत 3 से 15 जुलाई तक 17 देशों से 170 विमानों का परिचालन करेगी.

सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए 6 मई को इस मिशन की शुरुआत की थी. वैसे भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 23 मार्च से निलंबित है.

एयर इंडिया के एक दस्तावेज के अनुसार मिशन के चौथे चरण में वह भारत से कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, केन्या, श्रीलंका, फिलीपीन, किर्गिस्तान, सऊदी अरब, बांग्लादेश, थाइलैंड, दक्षिण अफ्रीका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, म्यामांर, जापान, यूक्रेन और वियतनाम को जोड़ने वाली 170 उड़ानों का परिचालन करेगी.

ये उड़ानें 3 जुलाई से 15 जुलाई के बीच संचालित होंगी.

दस्तावेज के अनुसार 38 उड़ानें भारत-ब्रिटेन मार्ग पर और 32 उड़ानें भारत-अमेरिका मार्ग पर संचालित होंगी.

इसमें कहा गया है कि एयर इंडिया की 26 उड़ानें भारत और सऊदी अरब के बीच चलेंगी.

गत 10 जून से शुरू होकर चार जुलाई तक चलने वाले मिशन के तीसरे चरण में एयर इंडिया 495 चार्टर्ड उड़ानों का परिचालन करेगी.

इनपुट: भाषा

ये भी देखें:




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here