Video: प्रणयरत नाग-नागिन की फरसे से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़। कोरोना लॉक डाउन के बीच राजगढ़ जिले में पुलिस के पास एक अनूठा मामला आया है। जिले में एक व्यक्ति ने प्रणय कर रहे नाग-नागिन जोड़े को तेजधार फरसे से काट डाला। वीडियो वायरल होने पर इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वायरल वीडियो-1


मामला राजगढ़ के सुठालिया का है। कथित तौर पर बताया जाता है कि जाकिर अली के आंगन में एक नाग-नागिन का जोड़ा आपस में लिपटा हुआ था। आरोपी ने फरसे से सांपों को काट कर उनकी हत्या कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। जिस पर हिंदू जागरण मंच ने पुलिस में बेजुबान जानवरों की हत्या का मामला दर्ज करने आवेदन दिया। (देखें- शिकायत)
बताया जाता है कि पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखें : धरती माता को बुखार, है कोई देखने वाला

हिंदू जागरण मंच द्वारा की गई शिकायत
वायरल वीडियो-2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here