खंडवा में एक चलती हुई बस में आग लगने का वीडियो आया सामने कोई जनहानि नही।

खंडवा में एक चलती हुई बस में आग लगने का वीडियो सामने आया है । आग से बस जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि यात्री उतर चुके थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक हादसा बैतूल-खंडवा रोड़ पर रजूर गांव के पास देर रात हुआ। बाइक से भिंड़त के बाद बस में आग लगी ।यात्री बस इंदौर से रोशनी गांव के लिए चलती है।हाईवे पर बस में आग की लपटें उठ रही थी। मौके पर हाईवे को ब्लाक कर दिया । ताकि आने-जाने वाले वाहन आगजनी का शिकार ना हो जाए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू किया । बस से जिस बाइक सवार की टक्कर हुई थी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here