गाइड से नकल कर पेपर देने का वीडियो वायरल

खरगोन जिले के सुरपाला की एकीकृत प्राथमिक विधालय का परीक्षा में गाइड लेकर पर्चा हल करते हुए बच्चो का नकल का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हडकंप मच गया है। वायरल विडियो एक मार्च को हुई कक्षा छठी और सातवीं की परीक्षा का बताया जा रहा है। ग्रामीणो की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे ने सम्बन्धित प्राचार्य को नोटिस जारी कर जाॅच के आदेश दे दिये है। जाॅच के बाद कार्यवाही का शिक्षा अधिकारी ने दावा किया है। विडियो में बकायदा बच्चे गाइड और कीताबे टेबल पर रखकर नकल कर रहे है। एक ही कमरे में छठी और सातवी के बच्चे टेबल पर नकल करके पर्चा हल कर रहे थे। विडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आया है। खास बात यह है की परीक्षा के दौरान शिक्षको की मौजूदगी में बच्चे करते नकल विडियो सामने आया है। हलाकि जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिये है।

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर खरगोन विकासखंड के सुरपाला गांव में एकीकृत प्राथमिक शाला में छठी और सातवीं की परीक्षा कराई जा रही थी। ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने कुछ लोगों के साथ जाकर सीधे परीक्षा हाल में पहुंचकर नजारा देखा। यहां बच्चे गाइड और किताबें लेकर परचा हल कर रहे थे, यही नहीं छठी और सातवीं के बच्चों को एक ही हाल में बिठाकर परीक्षा ली जा रही थी। पर्यवेक्षक की मौजूदगी में बच्चे टेबल पर आराम से गाइड और किताब में खोलकर पर्चा हल कर रहे थे। जब इस संबंध में ग्रामीणों ने परीक्षा ले रहे शिक्षकों से पूछताछ की तो वो कुछ जवाब नहीं दे पाए और बगले झांकने लगे। वायरल विडियो के बाद हडकंप मचा हुआ है। इधर जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे का कहना है की सम्बन्धित प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया है। मिले विडियो और आडियो के आधार पर जाॅच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here