धमतरी मे मरीज को खाट पर लादकर उफनते नदी को पार करने का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्रों में बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ जाती है…पुल निर्माण नहीं होने से मरीजों को जान पर खेलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है…ग्राम पंचायत लटियारा के चर्रा कच्छारपारा में आज सुबह भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं…जहां ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाला पार कराया…..।दरअसल जानकारी के मुताबिक, नगरी इलाके के चर्रा कच्छारपारा के गोपेश पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई…उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी था…

लेकिन चर्रा का डुमर नाला लगातार बारिश के चलते उफान पर था..मजबूरी के बीच ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाले को पार करने का फैसला किया…चार लोगों ने खाट को ढोकर नाला के दूसरी तरफ पहुंचाया….ग्राम पंचायत लटियारा के सरपंच रुपेश कुमार ध्रुव ने बताया कि….बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है…

नाले पर पुल नहीं होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है…सरपंच ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े…आपको बता दे कि…माडमसिल्ली डैम के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है…और पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है…इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1672605.mp4
https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1672604.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here