रीवा में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, महिला बोली कर्ज लेकर पैसे दिए हैं, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रीवा से सादाबुद्दीन सिद्दीकीएंकर: रीवा से भ्रष्टाचार के एक मामले का वीडियो सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। मनगवां तहसील के सिरसा क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी का महिला से कथित रूप से रिश्वत लेते हुए, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/769500.mp4

पूरा मामला रीवा जिले की मनगवां तहसील के, सिरसा क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पदस्थ पटवारी वीरेंद्र तिवारी का एक वीडियो, शनिवार को सामने आया। वायरल वीडियो में पटवारी एक महिला से रूपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह राशि नामांकन से जुड़े कार्य के बदले ली गई थी।वीडियो में महिला भावुक होकर कहती सुनाई देती है कि उसने कर्ज लेकर पैसों की व्यवस्था की है, और वह बहुत गरीब है। महिला पटवारी से हाथ जोड़कर अपना काम कराने की गुहार भी लगाती है।

वहीं वीडियो में पटवारी पैसे लेने के बाद महिला को आश्वस्त करते हुए कहते हैं कि आवेदन दे दीजिए, आपका काम कर दिया जाएगा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/07/769499.mp4

बाइट: नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here