इंदौर के ग्रामीण थाना क्षेत्र गौतमपुरा में दलित समाज की महिलाओं ने उनकी ही समाज से जुड़ी हुई एक महिला की बेरहमी से पिटाई की , इस दौरान महिला को नग्न कर महिलाओं ने पिटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वहीं गौतमपुरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैविओ – पूरा मामला इंदौर के गौतमपूरा थाना क्षेत्र के गाँव बछोड़ा का हैं यहाँ रहने वाली पीड़ित महिला को गाँव की रहने वाली उसी की समाज की दलित महिलाओं ने जमकर पिटाई की, वहीं पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि तकरीबन 5 से 7 महिलाएं एक महिला को नग्न कर पीट रही है फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी जब गौतमपुरा पुलिस को लगी तो पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो वहीं जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आ रही है कि जिन महिलाओं ने पिटाई की वह कांग्रेस नेता संजय सिंह मौर्य की रिश्तेदार बताई जा रही है तो वही विवाद के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं ने दलित महिला की पिटाई की है वह महिला पीटने वाली महिलाओं की सास को मंदसौर लेकर गई थी और इस बात की जानकारी महिलाओं को नहीं थी जब इस पूरे मामले की जानकारी महिलाओं को लगी तो वह पीड़ित महिला के घर पर पहुंची और पूरे मामले को लेकर बातचीत करने लगी लेकिन इसी दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई और महिलाओं ने जमकर उसकी पिटाई की इस दौरान पीड़िता को नग्न कर जमकर महिलाओ में पिटा, वहीं पिटाई करने वाली महिलाएं भी दलित समाज से जुड़ी हुई बताई जा रही है और जिन महिलाओं ने पिटाई की वह भी उसी क्षेत्र में रहती है जिस जगह पर पीड़िता रहती , जिसके चलते पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो वहीं एडिशनल एसीपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि पूरा ही मामला एक ही समाज से जुड़ा हुआ है वही घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने इस पूरे मामले में पिटाई करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अनुराग , आई जी ग्रामीण , इंदौर
इंदौर के गोतम पूरा के थाना क्षेत्र में महिला को नग्न करने के मामले में इंदौर आईजी अनुराग का कहना है कि पूरे ही मामले में मारपीट करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और इस पूरे मामले में और भी जो भी आरोपी रहे हैं उसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है तो वहीं इंदौर ग्रामीण आईजी ने तो यह भी चेतावनी दी है कि महिला से संबंधित वीडियो जिस भी व्यक्ति के पास है वह वीडियो पुलिस के हवाले कर दें नहीं तो वायरल करने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी।


