पब के बाहर युवकों के साथ मारपीट वीडियो वायरल।

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक पब के बाहर कुछ युवकों के बीच जमकर विवाद हुआ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कीहै। विओ -इंदौर में नाइट कल्चर की जब से शुरुआत हुई है तब से इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में देर रात मारपीट की घटना सामने आ रही है।

इसी कड़ी में पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है विजयनगर थाना क्षेत्र में मौजूद ट्रांस पब में दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं एडिशनल डीसीपी का कहना है कि ट्रांस पब के अंदर कुछ युवक टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे थे इस बात पर ट्रांस पब के संचालक व अन्य लोगों ने उन्हें रोका तो मारपीट पर उतारू हो गए और उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और मारपीट की शुरुआत पब के अंदर से शुरू होते हुए पब के बाहर आ गई फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है और उनके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई करने की बात पुलिस के द्वारा की जा रही है।

बाइट – अमरेंद्र सिंह , एडिशनल डीसीपी , इंदौर

वायरल वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here