Video: 6 विधायकों की घर वापसी के साथ ऑपरेशन कमल ठप

Bjp की सरकार गिराओ मुहिम को लगा झटका

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले 6 विधायकों को लाने में कांग्रेस कामयाब हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहा बीजेपी का ऑपरेशन कमल भी थम गया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सक्रियता से कांग्रेस Congress के मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी ने बीती रात डेढ़ बजे गुरुग्राम के एक होटल में इन विधायकों MLA को पकड़ा था। उनका आरोप है कि बीजेपी Bjp नेताओं विधायकों को वहां बंधक बनाकर रखा था।
Operation Lotus को बेनकाब करने के बाद आज शाम इन विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से भोपाल लाया गया। स्टेट हैंगर से भारी सुरक्षा के बीच इन्हें सीएम हाउस ले जाया गया। जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनकी लंबी मंत्रणा हुई।

यह भी देखें: माफियाओं के साथ मिलकर भाजपा का कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास जाता दिल्ली से लाए गए विधायकों का काफिला

इन विधायकों को लाया गया

कांग्रेस विधायक एंदल सिंह कंसाना,रणवीर जाटव, कमलेश जाटव, बीएसपी विधायक संजीव कुशवाहा, रामबाई सिंह, समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश शुक्ला।

तरुण भनोत और पटवारी लेकर आए


विधायकों को विशेष विमान से वित्त मंत्री तरुण भनोत और खेल मंत्री जीतू पटवारी लेकर आए।

स्टेट हैंगर पर प्लेन से उतर कर आते बागी विधायक

यह भी देखें: कमलनाथ सरकार पर गंभीर संकट! मंत्री भी बोले उनके सभी विकल्प खुले

2 COMMENTS

Leave a Reply to मध्यप्रदेश के सबसे अमीर विधायक संजय पाठक की खदान बंद - Breaking news, MP breaking news, latest news, mpinfo, mp news, cg news Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here