Vidyut Jamval Film Jungalee New Teaser Released Taran Adarsh Shared A Video On Instagram Social Media Chuck Russel | Jungalee: फिल्म का एक और टीजर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए विद्युत

Jungalee: फिल्म का एक और टीजर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए विद्युत



अभिनेता विद्युत जामवाल पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जंगली’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वो एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे. इस वक्त वो इस फिल्म फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जंगली का एक और टीजर आया सामने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है. दरअसल, ये वीडियो विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म ‘जंगली’ का है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. विद्युत जामवाल की फिल्म का ये वीडियो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ ही तरण ने इस बात की घोषणा भी की है कि, ‘फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च’ को रिलीज होगी.

पशु चिकित्सक की भूमिका में होंगे विद्युत

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि विद्युत जामवाल फिल्म में एक पशु चिकित्सक की भूमिका में होंगे. इस रोल के मुताबिक, फिल्म में वो हाथियों की तस्करी के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे. इससे पहले भी एक टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे थें. ये फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here