साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच विजय देवरकोंडा के घर की सजावट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय के घर को आकर्षक लाइटिंग और सजावटी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे घर में रंग-बिरंगी लाइटें और खास सजावट की झलक साफ नजर आ रही है। इस नजारे को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों सितारों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों ने साथ में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है और अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते या शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दोनों को बधाइयां दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही यह जोड़ी अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर सकती है। फिलहाल, सजावट का यह वीडियो ही चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है और हर कोई आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहा है।


