Vikas Dubey Encounter: Gangster Vikas Dubey killed while being taken to Kanpur, Read 5 points – भागने की कोशिश में मारा गया 8 पुलिस वालों का कातिल विकास दुबे, जानिए एनकाउंटर की पूरी कहानी

Vikas Dubey Encounter: पुलि

नई दिल्ली:
Vikas Dubey Encounter: कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) को शुक्रवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गिराया. भागने की कोशिश में विकास दुबे को पुलिस ने ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि जो गाड़ी पलटी थी, विकास दुबे उसी में सवार था. एसटीएफ का कहना है कि विकास दुबे ने हथियार छीना और 2-3 किलोमीटर भागा. इसके बाद एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया.  विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था. उत्तर प्रदेश पुलिस की STF उसे मध्य प्रदेश से उत्तर ला रही थी.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ की गाड़ियों में एक पलट गई थी. यह हादसा कानपुर के पहले भौती के पास हुआ. कुछ पुलिसवाले भी घायल बताए जा रहे थे. 

  2. जानकारी के मुताबिक, जिस गाड़ी में विकास दुबे बैठा हुआ था, वही गाड़ी पलट गई थी. 

  3. सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने हथियार छीना और भागने की कोशिश की. 

  4. विकास दुबे 2-3 किलोमीटर आगे तक भागा और फिर आगे एनकाउंटर हुआ. 

  5. पुलिस के साथ एनकाउंटर में विकास दुबे की मौत हो गई है. विकास दुबे का एनकाउंटर कानपुर के पास भौती में हुआ.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here