Vikas Gupta Posted A Emot Note For Ace Of Space Contestant Danish | Ace of Space कंटेस्टेंट Danish Zehen की मौत से सदमें में हैं शो के होस्ट Vikas Gupta ,शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Ace of Space कंटेस्टेंट Danish Zehen की मौत से सदमें में हैं शो के होस्ट Vikas Gupta ,शेयर किया इमोशनल पोस्ट



यूट्यूब के जाने माने चेहरे दानिश जेहन की आज सुबह तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दानिश आज सुबह एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे और तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. 21 वर्षीय दानिश यूट्यूब पर अपने विडियो के कारण यूथ के बीच काफी काफी फेमस थे. दानिश MTV के शो Ace Of स्पेस के कंटेस्टेंट के तौर पर भी दिखाई दिए थे.


जहां इस खबर से दानिश के फैन्स से लेकर हर कोई शॉक्ड है तो वहीं शो Ace Of Space के होस्ट विकास गुप्ता भी सदमे में हैं. विकास ने दानिश के चले जाने के गम में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. विकास ने इंस्टाग्राम पर दानिश की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘दानिश तू हमेशा जहन में रहेगा. मैं बाकी के हाउसगेस्ट्स से यह कैसे कहूं कि अब तुम नहीं लौट रहे. तुम Ace Of Space के कलर्ड हेयर किंग #Coolestbadboi हो. जब मैंने तुम्हें पड़े हुए देखा तो तुम बच्चे की तरह दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि तुम अब बस उठने वाले हो. तुम काफी दूर चले गए, लेकिन तुम हमेशा मेरे ज़हन #Zehen में रहोगे। यह शब्द सिखाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here