विकास पर्व : 2 लाख करोड़ से अधिक के भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे सीएम शिवराज

Vikas Parv will start from Barwani and Dhar districts. Will be celebrated from 16 July to 14 August

भोपाल। मध्य प्रदेश में विकास पर्व की शुरुआत बड़वानी और धार जिले से होगी। यह विकास पर्व 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यह जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी। श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी मंत्रियों, कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के लोगो का अनावरण भी किया।


Cm Shivraj Inaugurated Song for Vikas Parv

श्री चौहान ने बताया कि विकास पर्व के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री अनेक जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे। विकास पर्व के दौरान 2 लाख करोड़ से अधिक के भूमि पूजन लोकार्पण किया जाएगा। विकास पर्व के साथ 17 से 19 जुलाई तक स्कूल चले अभियान भी चलाया जाएगा। ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बच्चों से संवाद करेंगे। 20 जुलाई को चयनित स्कूली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये जाएंगे। 25 जुलाई से सागर जिले में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश भर में 5 यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here