बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, NH-43 पर लगा जाम

छत्तरपुर, किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण अमानगंज-गुलगंज नेशनल हाईवे 43 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। इसी दौरान एसडीओपी बिजावर अजय राठौरिया भी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बंदर लगातार लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। वन विभाग द्वारा भी बंदरों के रेस्क्यू को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है।मौके पर पहुंचे एसडीओपी अजय राठौरिया और वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक अग्रवाल ने ग्रामीणों से चर्चा कर जल्द बंदर पकड़वाने का आश्वासन दिया। करीब साढ़े 3 घंटे बाद जाम खोला गया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2107838.mp4

बाइट बिजावर S D O P अजय राठौरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here