
Bengaluru Violence: भीड़ ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया
बेंगलुरु:
बेंगलुरु के पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक (Congress MLA) के आवास में तोड़फोड़ की. यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट साझा किये जाने के बाद हुई. पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास के निकट जमा हुए और तोड़फोड़ की तथा वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद भीड़ ने यह सोचकर थाने को निशाना बनाया कि पुलिस ने आरोपी को वहां हिरासत में रखा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिंसा को रोकने की कोशिश कर रहीं पुलिस टीमों के वाहनों को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया.
यह भी पढ़ें
पुलिस सूत्रों ने कहा कि खुद को विधायक का रिश्तेदार बताने वाले आरोपी ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिससे एक समुदाय के लोग भड़क उठे. विधायक ने समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की. उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ”मैं लोगों से अपील करता हूं कि कुछ उपद्रवियों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिये. लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है. हम सभी भाई हैं. हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे. हम भी आपके साथ हैं. मैं अपने दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.”
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने बताया है कि पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है.साथ ही घटना में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सहित 60 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं. एक घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बेंगलुरु में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दिया गया है.
Two people died in police firing, one injured shifted to a hospital. Restrictions under Section 144 of CrPC imposed in Bengaluru & curfew imposed in DJ Halli & KG Halli police station limits of the city: Bengaluru Police Commissioner Kamal Pant https://t.co/VlZKo8CW3d
— ANI (@ANI) August 11, 2020

