पहले दामाद की जमकर की धुलाई और फिर उसके खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक परिवार का वीडियो अभी काफी चर्चा में है.
Chhattisgarh news: युवक की ससुराल पक्षवालों ने दुकान में घुसकर 15 मिनट तक जमकर धुलाई की और बात बिगड़ते देख दमाद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करा दिया.
कोतवाली थाना क्षेत्र के ढीमरापुर एक युवक की जमकर धुनाई की गई. पिटाई करने वाले ससुराल पक्ष के थे. बताया जा रहा है कि जूते-चप्पल की दुकान में काम करने वाले युवक दुष्यंत सिन्हा निवासी राजीवनगर की उसके ही के ससुर, साले और सास ने दुकान में घुसकर लात-घूंसों से जमकर पिटाई की. इस दौरान युवक की पत्नी में मौके खड़ी यह सबकुछ चुपचाप देखती रही.
यह घटना शाम साढ़े 7 बजे की हैं, जब रोज की तरह दुष्यंत सिन्हा दुकान पर काम कर रहा था. इसी दौरान दुष्यंत सिन्हा के ससुर प्रकाश पटवा, साला, सास और पत्नी दुकान पर पहुंचे. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता उसके ससुरालवालों ने हमला कर दिया. दुष्यंत की जमकर लात घूसों से पिटाई की और करीब 15 मिनट तक उस पर लात-घूसों से पीटने के बाद वे वहां से चले गए.
बताया जा रहा है कि दुष्यंत की शादी को 5-6 वर्ष हो चुके हैं और 2 महीने से उसकी पत्नी किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई. नाराज पत्नी अपने मायके चली गई थी और आज अचानक अपने पिता, भाई व मां के साथ अपने पति के दुकान आ धमकी. जहां युवक के ससुर ने दुकान में घुसकर युवक की पिटाई की. हालांकि मारपीट की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस बेहरमी से युवती के पिता ने पीड़ित युवक की पिटाई की हैं और अब उल्टे युवक के खिलाफ़ ही मामला दर्ज करा दिया.दुष्यंत की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही. ससुराल पक्ष द्वारा की गई शिकायत के बाद दुष्यंत पर मामला दर्ज कर लिया गया था. जहां उसे कोर्ट से जमानत भी मिल गई है. पुलिस की इस तरह की एक तरफा कार्रवाई से जिले में चर्चा हो रही है. लोग सीसीटीवी फुटेज देखते ही पुलिस से दबी जुबान से यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर दुकान में घुसकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कानून को हाथ में लेने का अधिकार क्या आरोपी युवक के ससुरालवालों को है?

