Viral Video: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अफसरों ने बनाया ड्यूटी का दबाव, पुलिस इंस्पेक्टर ने बयां किया दर्द | raipur – News in Hindi

Viral Video: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अफसरों ने बनाया ड्यूटी का दबाव, पुलिस इंस्पेक्टर ने बयां किया दर्द

टीआई दिलबाग सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से करीब 315 किलोमीटर दूर सरगुजा (Sarguja) जिले में तैनात टीआई दिलबाग सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

रायपुर. जब कोई थाना प्रभारी अपने अधिकारी पर मानसिक रूप से दवाब बनाने और कोरोना संक्रमित होने पर भी ड्यूटी आने के लिए परेशान करने का आरोप लगाए तो समझिए की मामला कितना गंभीर है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) से करीब 315 किलोमीटर दूर सरगुजा (Sarguja) जिले में तैनात टीआई दिलबाग सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें वे अपने आला अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. वायरल वीडियो की मानें तो टीआई दिलबाग सिंह में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भी आला अधिकारी रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे फोन कर वर्दी पहन कर ड्यूटी पर आने का दवाब बना रहे हैं.

वायरल वीडियो में दिलबाग सिंह कह रहे हैं कि कोरोना संक्रमित होने के बाद भी उनके आला अधिकारी रात को साढ़े ग्यारह बजे फोन कर वर्दी पहनकर थाने में हाजिर होने का दवाब बना रहे हैं. साथ ही यह भी कहते नजर आ रहे हैं उनके हक का काम नहीं करने, जी-हजूरी नहीं करने की वजह से कोरोना होने के बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है.

जान जोखिम में डालकर काम
वायरल वीडियो में टीआई कहते हैं कि 22 मार्च जनता कर्फ्यू के दिन से ही पुलिस लगातार जान जोखिम में डालकर कार्य कर रही है. बाबजूद इसके आला अधिकारी इस तरह से परेशान कर रहे हैं. सात मिनट के वायरल वीडियो में टीआई ने अंत में डीजीपी से गुहार लगाते हुए इस तरह के मामलों को देखने की बात कही. वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए न्यूज़ 18 ने दिलबाग सिंह के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं किया. वायरल वीडियो का न्यूज़ 18 पुष्टि नहीं करता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here