viral video: जब मुफ्त में म‍िलने लगे टमाटर तो कोई थैले, कोई टोकरी में लेकर लगा भागने, जानें क्‍या है पूरा मामला

ब‍िलासपुर में पिकअप वैन पलटने के बाद टमाटर लूटने के ल‍िए लोगों में मची होड़

ब‍िलासपुर में पिकअप वैन पलटने के बाद टमाटर लूटने के ल‍िए लोगों में मची होड़

Chhattisgarh News: ब‍िलासपुर में जैसे ही टमाटर से भरे पिकअप वैन के पलटने की बात लोगों को पता चली तो वहां फ्री के टमाटर को लूटने के ल‍िए लोगों में होड़ सी लग गई और फ‍िर लोगों ने कोरोना लॉकडाउन की जमकर धज्‍ज‍ियां उड़ाई.

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर के रतनपुर निर्माणाधीन बाईपास रोड के पास टमाटर से भरी एक पिकअप पलट गई, जिसके बाद टमाटरों को लूट मच गई. खबर की कवरेज किए जाने तक पलटे हुए पिकअप वाहन के पास भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ पहुंच गई और फ्री का टमाटर लूटने की होड़ मची हुई है. अब तक मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने से लॉकडाउन के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है. बताया जा रहा रतनपुर बाईपास जो अभी निर्माणाधीन है उस पर एक पिकअप वाहन, जिसमें की टमाटर लदा हुआ था. वैन दाहिनी दिशा में अनियंत्रित होकर पलट गई. बस फिर क्या था लॉकडाउन के चलते जहां लोगों को आसानी से सब्जी नहीं मिल पा रही है. ऐसे में फ्री का टमाटर हाथ लग जाए तो फिर बात ही क्या है. टमाटर से भरे पिकअप पलटने की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई.

Youtube Video

बस फिर क्या था, फोकट का टमाटर लूटने लोगों की होड़ मच गई. कोई थैले में तो कोई टोकरी में टमाटर लेकर भागने लगे. मौके की जो तस्वीर न्यूज़ 18 के कैमरे में कैद हुई एक्सक्लूसिव तस्वीरें ये बताने के लिए काफी है लॉकडाउन के नियमों की लोगों को कोई परवाह नहीं है. कोविड नियमों की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है. वह तस्वीरों में साफ है, उधर पिकअप पलटने की घटना को करीब 1 घण्टे से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी रतनपुर थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.इस वजह से लोगों कोरोना के डर को किनारे कर बेख़ौफ़ टमाटर की लूट में जुटे रहे. लोगों का लालच इस कदर बेपरवाह है कि लोग ये भूल रहे है कोरोना कितनों की जिंदगी छीन चुका है कितनो के सि‍र से अपनों का साया उठ चुका है, लेकिन लोग है कि मानते ही नहीं है.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here