Viral video thieves steal mobile phone purse without opening scotty seat show police demo arrest from Telibandha marine drive crime cgpg

रायपुर. अगर आप अपने एक्टिवा की डिक्की में कोई सामान, पैसा या फिर मोबाइल रखते है और आप यह सोच रहे है कि चाबी तो आप के पास है और सामान सुरक्षित है, तो यह आप की भूल है. रायपुर (Raipur) पुलिस ने ऐसे दो शातिर चोरों को पकड़ा है जो बिना चाबी और बिना डिक्की तोड़ बड़ी सफाई से सामान पार किया करते थे. इन दोनों प्रोफेशनल चोरों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बकायदा पुलिस के सामने चोर ने एक्टिवा वाहन में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिखा.

तेलीबांधा पुलिस ने पुरानी बस्ती के रहने वाले सुनील कुमार नायक उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है. वह आदतन अपराधी है. पुरानी बस्ती थाना में उसके खिलाफ 12 अलग अलग प्रकरण दर्ज है. आरोपी चोर के साथ-साथ गुण्डा बदमाश भी है. आरोपियों के खिलाफ धार 41(1+4)/379 अपराध दर्ज किया गया है.

तेलीबांधा थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

रायपुर के रहने वाले शेखर भास्कर ताण्डी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया थी कि वह सिविल लाइन रायपुर में रहता है. 17 नवम्बर की सुबह अपनी एक्टिवा वाहन से तेलीबांधा गुरुद्वारे के पास स्थित जिम में गया था. अपनी एक्टिवा की डिक्की में अपना पर्स और मोबाइल रख जिम के अंदर चला गया.वापस आया तो गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी और फोन और पर्स गायब था. फिर पीड़ित ने तेलीबांधा थाने में मामले की शिकायत की.

चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में थे 

पुलिस को सूचना मिली कि मरीन ड्राइव तेलीबांधा के पास दो व्यक्ति सस्ते दाम में मोबाइल फोन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है. इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुनील कुमार नायक उर्फ गोलू और सत्यम यादव उर्फ सोनू बताया. दोनों की तलाशी में पुलिस को अलग – अलग कंपनियों के कुल 05 मोबाइल फोन मिला.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना, नाबालिगों पर सख्ती

दोनों के पास मोबाइल का बिल नहीं था. पूछताछ में दोनों गोल-मोल जवाब देकर पुलिस टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने की कोशिश करने लगे. कड़ी पूछताछ में दोनों ने मोबाइल चोरी करने की बात कही. इसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Tags: Chhattisgarh news, Chhattisgarh Viral video, Raipur news, Viral video




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here