Virginity test in and Hymen Repair Surgery claimed in UK medical clinics

नई दिल्ली: ब्रिटेन (UK) में तमाम क्लीनिक वर्जिनिटी टेस्ट (virginity tests) और  वर्जिनिटी रिपेयर (virginity repair) करने का दावा कर रहे हैं. इन विज्ञापनों का विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूएन (UN) ने संज्ञान लिया है. कथित तौर पर ऐसे करीब 21 क्लीनिक चिन्हित किए गए हैं. ये क्लीनिक वर्जनिटी टेस्ट या वर्जिनिटी रिपेयर का दावा करते हुए धड़ल्ले से विज्ञापन दे रहे हैं. इसके एवज में 1500 पाउंड से 3000 पाउंड तक वसूलते हैं. डब्ल्यूएचओ ने ऐसे क्लीनिकों पर रोक लगाने की मांग की है क्योंकि ये मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

शादी से पहले जबरन कराया वर्जिनिटी टेस्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्जिनिटी टेस्ट (virginity tests) या  वर्जिनिटी रिपेयर (virginity repair) का दावा पूरी तरह अवैज्ञानिक है. कोई भी लैब वर्जनिटी टेस्ट (virginity test) कर ही नहीं कर सकती. इस टेस्ट को करा चुकी कुछ युवतियां भी सामने आई हैं. ऐसी ही एक युवती ने कहा कि उसके माता-पिता ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट कराने के लिए मजबूर किया. युवती ने कहा, ‘मेरे माता-पिता के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं, माता पिता चाहते हैं कि मैं जल्द शादी कर लूं. एक दिन, एक बुजुर्ग ने मुझे अपने दोस्तों के साथ बाहर देखा और मेरी मां से कहा कि उनमें से एक लड़का मेरा बॉय फ्रेंड था. तमाम तरह की अफवाहों के बाद मुझे ये टेस्ट कराने के लिए मजबूर किया गया.’

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो: पत्नी ने खुद की वर्जिनिटी के बारे में बताकर पति को हैरान कर दिया!

16 क्लीनिकों की पहचान
इतना ही नहीं युवती की शादी जिस परिवार में होनी थी उन लोगों ने भी वर्जिनिटी (virginity) साबित करने लिए मजबूर किया, तभी शादी की बात आगे बढ़ सकती थी. युवती को मजबूरन वर्जिनिटी टेस्ट कराना पड़ा. बीबीसी ने ऐसे 16 क्लीनिकों की पहचान की है. इनमें से 7  सात ने वर्जिनिटी टेस्ट ऑफर करने की बात स्वीकार की है. इन क्लीनिकों ने (virginity repair) का भी दावा किया है. एनएचएस इंग्लैंड के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में 69 हाइमेन-रिपेयर प्रक्रियाएं (Hymen repair procedures) की गई हैं. इन महिला की ‘charity Karma Nirvana’ संस्था द्वारा मदद की गई थी, जो कथित तौर पर जबरन विवाह  पीड़ितों की मदद करती है.

यह भी पढ़ें: रिवार ने किया वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध, तो पंचायत ने किया ये हाल…

बाजार में बिकर रहीं ‘हाइमन-रिपेयर किट’
संस्था की हेल्पलाइन देखने वालीं प्रिया मानोता ने कहा, इस टेस्ट से चिंतित तमाम लड़कियों के कॉल आए हैं. इन लड़कियों को डर है कि उनके परिवारों को यदि पता चल गया कि वह वर्जिन नहीं हैं तो उनकी शादी में अड़चन आ सकती है. ऐसे में परिवार लड़कियों पर इस टेस्ट के लिए दबाव बना सकते हैं. आज के समय करीब 20 देशों में वर्जिनिटी परीक्षण  (virginity test) के दावे किए जा रहे हैं लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इस टेस्ट को फर्जी बताता है. डब्ल्यूएचओ का साफ कहना है, यह कैसे पता लगाया जा सकता है कि किसी महिला या लड़की ने सेक्स किया है या नहीं? बाजार में 50 पाउंड में ‘हाइमन-रिपेयर किट’  (Hymen repair kit) ऑनलाइन भी बेची जा रही हैं, इनके जरिए दोबारा से वर्जिन बनाने का दावा किया जा रहा है. जबकि ऐसा संभव ही नहीं है.

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here