Visakhapatnam :Girl’s throat slit in crowded area, Accused apparently angry over rejected by Girl – विशाखापट्नम में सरेआम लड़की की गला रेत कर हत्या, ठुकराए जाने से नाराज था प्रेमी

आरोपी युवक के हमले में बुरी तरह घायल लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

विशाखापट्टनम:

आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापट्टनम में एक दिल दहला देने वाली घटना में भरे बाजार में 17 साल की एक लड़की का गला रेत दिया गया. उसने तड़प तड़प कर वहीं दम तोड़ दिया. 

यह भी पढ़ें

पुलिस को संदेह है कि हत्यारोपी युवक अनिल लड़की द्वारा उसका प्रणय निवेदन ठुकराए जाने से नाराज था औऱ इसी आवेश में उसने लड़की की जान ले ली. घटना के मुताबिक, विशाखापट्टनम शहर की सूर्योदय कालोनी के साईबाबा मंदिर के निकट 17 साल की वरालक्ष्मी पर हमला किया गया. युवक औऱ लड़की के बीच पहले कुछ कहासुनी हुई. फिर युवक ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने मौके पर ही कुछ मिनटों में दम तोड़ दिया. आरोपी युवक अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आंध्र और तेलंगाना में पिछले कुछ वक्त में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं.

पिछले माह तेलंगाना में एक युवक ने घर पर काम करने आने वाली 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया था. पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में एक महिला डॉक्टर को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला देने की घटना ने तो पूरे देश में हाहाकार मचा दिया था. बाद में तेलंगाना पुलिस के हाथों कथित मुठभेड़ में चारों युवक मारे गए थे. हरियाणा के बल्लभगढ़ में भी हाल ही में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जब निकिता तोमर नाम की लड़की को कॉलेज के बाहर युवक ने गोली मार दी. हत्यारोपी तौसीफ निकिता द्वारा उसे ठुकराए जाने से नाराज था. 

आंध्र के तटीय शहर विशाखापट्टनम में अगस्त में एक रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई थी. जब एक प्रौढ़ ने 40 साल के अपने बेटे की सुनियोजित तरीके से सरेराह हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी. संपत्ति विवाद को लेकर उसने अपने बेटे की जान ले ली थी.


 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here