vitamin c kya hota hai: शरीर के लिए क्‍यों जरूरी है विटामिन सी – how vitamin c works in the body in hindi

विटामिन सी एक महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍व है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जानिए कि विटामिन सी शरीर को किस तरह लाभ पहुंचाता है और ये क्‍यों जरूरी है।

Edited By Parul Rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

विटामिन सी एक महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍व है जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत जरूरी होता है। ये हड्डियों, त्‍वचा और रक्‍त वाहिकाओं के गठन और उन्‍हें स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मदद करता है। कुछ खाद्य पदार्थों खासतौर पर फल और सब्जियों में विटामिन सी प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। विटामिन सी सप्‍लीमेंट के रूप में भी आता है।

विटामिन सी को एल-एस्‍कोर्बिक एसिड, एस्‍कोर्बिक एसिड या एल-एस्‍कोर्बेट भी कहा जाता है।

विटामिन सी क्या काम करता है

विटामिन जिसमें विटामिन सी भी शामिल है एक ऑगेर्निक यौगिक हैं। विटामिन सी पानी में घुलनशील होता है और शरीर इसे स्‍टोर करके नहीं रखता है। विटामिन सी के पर्याप्‍त स्‍तर को बनाए रखने के लिए मनुष्‍य को रोज विटामिन सी से युक्‍त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की जरूरत होती है।

विटामिन सी शरीर में कई महत्‍वपूर्ण कार्य करता है जैसे कि कोलाजन, एल-कैरनिटिन और कुछ न्‍यूरोट्रांस्‍मीटर्स का उत्‍पादन करना। ये प्रोटीन को बचाने में भी मदद करता है और इसका एंटीऑक्‍सीडेंट प्रभाव कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है।

विटामिन सी कोलाजन बनाने में मदद करता है जो कि संयोजी ऊतकों का प्रमुख घटक है और स्‍तनपाई जीवों में प्रचुरता से पाया जाने वाला प्रोटीन है। 1 से 2 फीसदी मांसपेशीय ऊतक कोलाजन होता है। ये टेंडन, लिगामेंट, त्‍वचा, कॉर्निया, कार्टिलेज, हड्डियों, पेट और रक्‍त वाहिकाओं जैसे फाइब्रस ऊतकों का प्रमुख घटक है।

विटामिन B12 की कमी से सफेद होते हैं सिर के बाल

  • विटामिन B12 की कमी से सफेद होते हैं सिर के बाल

    सिर के बाल सफेद होने की समस्या में मुख्य रूप से जिस विटामिन की कमी होती है, वह विटामिन-B12 है। विटामिन-B12 हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है। यह हमारे बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने के लिए मुख्य क्रिया करते हैं और हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत बनाते हैं। आइए नीचे जानते हैं कि किन फूड्स के जरिए इनकी कमी को पूरा किया जा सकता है?

  • ​दही

    दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका सुबह नाश्ते के रूप में सेवन किया जाए तो या दिनभर हमें पर्याप्त रूप से एनर्जी भी प्रदान करने का कार्य करता है। बालों को काला बनाए रखने के लिए इसमें विटामिन-B12 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। आप चाहें तो गर्मी के दिनों में दही की लस्सी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

  • सोया मिल्क

    सोया मिल्क आप किसी भी ग्रॉसरी शॉप से खरीद सकते हैं। यह विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई गंभीर बीमारियों को रोकने के लिए भी सोया मिल्क को रोजाना पीने की सलाह दी जाती है। विटामिन-B12 की बात करें तो यह विटामिन-B12 के प्रमुख स्रोतों में से एक है। इसका सेवन करने से आपके सिर के बाल पर्याप्त मात्रा में इस विटामिन का इस्तेमाल कर बालों को काला बनाए रख सकते हैं।

  • ​अंडा

    अंडे में मौजूद प्रोटीन की मात्रा बॉडी बिल्डिंग के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इतना ही नहीं, बालों को काला बनाने के लिए भी अंडा बेहतरीन रूप से कार्य कर सकता है क्योंकि इसमें भी विटामिन-B12 की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। आप चाहें तो ऑमलेट के रूप में या फिर उबालकर अंडे का सेवन कर सकते हैं।यह भी पढ़ें : इस समय मिल जाएगा COVID-19 का टीका : H.U.

  • ​चिकन

    अगर आप चिकन का सेवन करते हैं तो विटामिन-B12 की बेहतरीन पूर्ति के लिए इससे अच्छा ऑप्शन आपके पास और कोई नहीं हो सकता है। चिकन ब्रेस्ट को विटामिन- B12का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। जो लोग विटामिन- बी12 की पूर्ति करके अपने बालों को काला बनाए रखना चाहते हैं तो वे चिकन ब्रेस्ट को अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

  • ​सालमन

    सालमन मछली हमें कई प्रकार के रोगों से बचाए रखने का गुण रखती है और इसमें मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। वहीं, बालों को काला बनाने के लिए भी इसमें विटामिन-B12 की मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप भी अपने सिर पर मौजूद बालों को सफेद नहीं होने देना चाहते तो सालमन मछली का सेवन कर सकते हैं।

  • ​शेलफिस

    शेलफिस आपको फिश मार्केट में बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसके लिवर में विटामिन-B12 की मात्रा भरपूर रूप से पाई जाती है और इसे विटामिन-B12 का समृद्ध स्रोत भी माना जाता है। इसका सेवन करने से भी आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन-B12 की पूर्ति होगी और आपके बाल सफेद होने से बचे रहेंगे।यह भी पढ़ें : HCQ दवा के सेवन पर ICMR ने दी ये सलाह

वर्ष 1942 में हुई एक रिसर्च में सामने आया था कि स्‍कर्वी रोग के मरीज में घाव भरने में ज्‍यादा समय लगता है। वहीं स्‍कर्वी रोग विटामिन सी की कमी के कारण होता है।

विटामिन सी अधिक लेने से घाव तेजी से भरता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि विटामिन सी कोलाजन के उत्‍पादन में मदद करता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्‍सीडेंट है जो ऊतकों को ठीक करने और सूजन एवं ऑक्‍सीडेंशन से होने वाले नुकसान को कम करता है।

विटामिन सी एक्‍यूट रेस्पिरेट्री संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है। अध्‍ययनों में पाया गया है कि विटामिन सी टीबी के इलाज में भी मदद करता है।

विटामिन सी कैंसर के इलाज में मददगार है। विटामिन सी की अधिक खुराक को कुछ प्रकार के कैंसरकारी ऊतकों के विकास की गति को कम कर सकता है।

यह भी पढें : इन फल-सब्जियों में पाई जाती है विटामिन-C की भरपूर मात्रा

विटामिन सी की मात्रा कितनी होनी चाहिए

वयस्‍क पुरुषों को प्रतिदिन 90 मि.ग्रा विटामिन सी लेना चाहिए जबकि महिलाओं को 75 मि.ग्रा की जरूरत होती है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को दिन में 85 मि.ग्रा और स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं को 120 मि.ग्रा विटामिन सी की जरूरत होती है।

विटामिन सी के आहार

संतरे, हरी और लाल शिमला मिर्च, केल, ब्रोकली, पपीते, स्‍टॉबेरी, अनानास, कीवी और आम में विटामिन सी प्रचुरता में पाया जाता है।

विटामिन सी ह्रदय के स्‍वास्‍थ्‍य, एनीमिया के इलाज, कोलेस्‍ट्रोल लेवल को कम करने, मोतियाबिंद और डायबिटीज जैसी बीमा‍रियों को कंट्रोल करने में भी विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है।

स्‍वस्‍थ रहने के लिए विटामिन सी के साथ-साथ अन्‍य विटामिनों और खनिज पदार्थों का पर्याप्‍त मात्रा में सेवन करना जरूरी होता है। संतुलित आहार की मदद से शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा कर बीमारियों से बचा जा सकता है।

Web Title how vitamin c works in the body in hindi(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here