Watch FedEx Flight Skids Off Runway While Landing At Mumbai Airport – मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फेडएक्स विमान रनवे पर फिसला, देखें VIDEO

मुंबई:

चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र के तट पर टकराने के चलते हुई तेज बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर एक कारगो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर झटके से घूम गया. विजुअल में देखा जा सकता है कि विमान गीले रनवे पर रुक गया. साथ ही विमान के लैंडिंग गियर के चलते जमीन से कई मीटर ऊपर पानी के फव्वारे उठे. MD-11 विमान ने बेंगलुरू से उड़ान भरी थी.   हालांकि इस घटना के चलते दूसरी फ्लाइट पर कोई असर नहीं हुआ. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के बाद मुंबई एयपोर्ट ने शाम तक के लिए सभी फ्लाइट रद्द कर दी. 

चक्रवात निसर्ग के चलते हुई बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर फेडएक्स का एक विमान रनवे पर फिसल गया. शहर में हवा की गति बहुत अधिक थी और लैंडिंग के समय रनवे पर विमान ने गलत मोड़ ले लिया. बाद में फेडएक्स का विमान रनवे की पक्की सतह पर रुकने में कामयाब रहा. डीजीसीए ने कहा कि एक पायलट की गलती से ऐसा हुआ.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here