Water cannon used on farmers around midnight in Sonipat Haryana – हरियाणा के सोनीपत में आधी रात के करीब किसानों पर वाटर कैनन की गई इस्तेमाल

हरियाणा के सोनीपत में आधी रात के करीब किसानों पर वाटर कैनन की गई इस्तेमाल

सोनीपत में किसानों पर वाटर कैनन इस्तेमाल की गई.

सोनीपत:

शीत लहर के बीच हरियाणा के सोनीपत में रात 11 बजे पुलिस ने पंजाब के किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार शुरू की. दरअसल, किसान कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की ओर कूच करना चाहते हैं. गुरुवार शाम तक किसान पुलिस के साथ बात कर रहे थे और दिल्ली जाने का रास्ता मांग रहे थे.

यह भी पढ़ें

शाम से, लगभग 200 लोगों सड़क के बीचों बीच नारे लगा रहे थे. बैरिकेड्स के पीछे पुलिस टीम वाटर कैनन लिए तैयार थी. रात करीब 9 बजे ये साफ हो चुका था कि किसान वापसी नहीं करना चाहते हैं. लेकिन किसानों के लिए आगे बढ़ना आसान भी नहीं था. इतना ही नहीं पुलिस ने सड़क को खोद दिया था, मिट्टी का ऊंचा ढेर कर दिया गया था जिससे दूसरी तरफ से किसी को भी बैरिकेड तक पहुंचने में मुश्किल हो.

यह भी पढ़ें: किसान विरोध मार्च : हरियाणा पुलिस ने ‘बड़े संयम’ के साथ स्थिति को संभाला – डीजीपी

पंजाब से आए किसानों ने आज सुबह हरियाणा की भाजपा सरकार की सील की गई सीमा को पुलिस के सख्त प्रतिरोध के बीच तोड़ा और राज्य में घुसने में कामयाब रहे. किसान तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि ये कानून उनकी आजीविका के लिए खतरा हैं.

लगभग तीन महीने से, पंजाब और हरियाणा में किसान कानूनों का विरोध कर रहे हैं. केंद्र का कहना है कि ये कानून किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करने और देश में कहीं भी उपज बेचने की अनुमति देकर कृषि क्षेत्र में सुधार की शुरुआत है.

Newsbeep

किसानों और विपक्षी दलों का तर्क है कि कानून सरकार को गारंटीकृत कीमतों पर अनाज खरीदने की व्यवस्था को रोक सकते हैं, जो उन्हें बड़े कॉर्पोरेट की दया पर छोड़ देगा. 

दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान, प्रशासन के साथ चल रही है बातचीत


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here