कुटनी और सिंहपुर बैराज से छोड़ा गया पानी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी; सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

छतरपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग ने बांधों की सुरक्षा को देखते हुए कुटनी बांध और सिंहपुर बैराज से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी है। कुटनी बांध का जलस्तर करीब 92 प्रतिशत पहुंचने पर इसके गेट लगभग 0.5 मीटर तक खोले गए हैं।विभाग के अनुसार जुलाई में बारिश सामान्य से कम रही थी, लेकिन अगस्त और सितंबर के शुरुआती दिनों में हुई अच्छी बारिश से जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पानी की आवक बढ़ने की स्थिति में प्रशासन, उप-यंत्रियों, सायरन और मैदानी अमले के माध्यम से आसपास के लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ⁠नदियों, नालों और जलाशयों के आसपास जाने से बचें। बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए खासकर रात के समय सतर्क रहें और आवश्यकता होने पर सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

बाईट-राकेश कुमार वर्मा, कार्यपालन यंत्री उपसंभाग जल संसाधन विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here