भोपाल, ब्यूरो। मध्य प्रदेश सरकार ने उभयलिंगी यानि कि ट्रांसजेंडर के हक में बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में अब सरकार ट्रांसजेंडर को नौकरी देगी, उन्हें सीधी भर्ती में शामिल किया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम को यह आदेश जारी कर दिया है। आदेश में लिखा है कि सरकार के दस्तावेजों में अब पुरुष और महिला के साथ ट्रांसजेंडर शब्द भी लिखा जाएगा।
ट्रांसजेंडर के लिए खुली राह, मध्य प्रदेश में मिली नौकरी
