‘हम अभिनंदन लाल हैं, तुम टपोरी लाल हो’ : जीतू पटवारी पर सीएम मोहन यादव का तीखा पलटवार

शाजापुर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। शाजापुर जिले के शूजलपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला।हाल ही में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहकर संबोधित किया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने मंच से कहा, “हां, हम अभिनंदन लाल हैं, लेकिन तुम टपोरी लाल हो।”मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने ऐसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है जो अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाया और करीब 40 हजार वोटों से चुनाव हार गया। उन्होंने इंदौर लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के मामले के लिए भी जीतू पटवारी को जिम्मेदार ठहराया।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। कांग्रेस की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here