We are up BIG, but they are trying to STEAL the Election, says Donald Trump | ट्रंप ने लगाया चुनाव में धांधली का आरोप, कहा- मतदान बंद होने के बाद वोटिंग क्यों

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव (US Presidential Election) के लिए मतगणना जारी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर बढ़त बनाई हुई है और बहुमत के करीब पहुंच गए हैं. हालांकि इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं और अपनी जीत बताया है. हालांकि भ्रामक जानकारी देने को लेकर ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को हाइड (छुपाया) कर दिया.

डोनाल्ड ट्रंप का आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं आज रात बयान जारी करूंगा. एक बड़ी जीत.’ इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘हम चुनाव में आगे चल रहे हैं. नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है. हम उन्हें कभी ऐसा नहीं करने देंगे. मतदान बंद होने के बाद वोटिंग क्यों?’

जो बाइडेन ने किया पलटवार
डोनाल्ड ट्रंप के आरोप पर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने पलटवार किया और ट्वीट कर कहा, ‘इस चुनाव में विजेता घोषित करने का काम मेरा या डोनाल्ड ट्रंप का नहीं हैं. यह मतदाताओं का अधिकार है.’

ट्विटर ने छुपाया डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट

Donald Trump tweet

ये भी पढ़ें- US Presidential Election 2020: ट्रंप जीतें या बाइडेन, भारतीयों के मतलब की है ये बात

बहुमत के करीब बाइडेन
ताजा आंकड़ों के अनुसार 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ में से बाइडेन 220 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं/आगे चल रहे हैं. जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीटों का अंतर कम हो गया है और कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. बहुमत के लिए 270 का जादुई आंकड़ा जरूरी है. इलेक्टोरेल वोट की कुल संख्या 538 है.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here