छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है. (Demo PIc)
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने निसर्ग तूफान को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 3, 4 और 5 जून को इसका असर देखने को मिलेगा. तूफान की वजह से छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर पश्चिम के जिलों में बादल छाए रहेंगे.
छत्तीसगढ़ में भी हो सकता है असर
मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात तूफान निसर्ग के टकराते के बाद मौसम में बदलाव होगा. सुपर साइक्लोन निसर्ग मुंबई की ओर बढ़ रहा है. अभी इसकी गति 4 से 5 किलो मीटर प्रति घटा बताई जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान के महाराष्ट्र के रायगढ़ के हरिहरेश्वर के बीच टकराने का अनुमान है. इससे महाराष्ट्र के करीब 6 जिल प्रभावित हो सकते हैं. वहीं छत्तीगढ़ के मौसम पर भी इसका प्रभाव पड़े सकता है.
अम्फान से गिरा था पारामौसम विभाग के मुताबिक अम्फान सीवियर सुपर साइक्लोन आया था, जिसके चलते भारी तबाही हुई थी. निसर्ग तुफान सुपर साइक्लोन है. इसकी अधिकतम रफ्तार 100 से 120 किलो मीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. इस लिहाज से तबाही तो होगी मगर अम्फान की तरह यह तूफान कुछ कम तबाही मचाएगी. तूफान की वजह से प्रदेश के कई संभागों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की स्थिति बन सकती है. तापमान में गिरावट भी हो सकती है. हालांकि नौतपा के जाते ही छत्तीसगढ़ के तापमान में तेजी से गिरावट आई है.
ये भी पढ़ें:
ईसाई रीति से अंतिम संस्कार के बाद अजीत जोगी का हुआ पिंडदान, बेटे ने पूरी की आखिरी इच्छा
COVID-19: क्वारंटाइन सेंटर से घर पहुंची युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, झारखंड की है ट्रैवल हिस्ट्री
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 3, 2020, 4:05 PM IST

