Weather Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में कहीं ठंड तो गर्मी गर्मी, देखिए कहां कैसा है मौसम

Madhya Pradesh Weather Update
Madhya Pradesh Weather Update

भोपाल। मध्य प्रदेश से फिलहाल कड़ाके की ठंड अभी दूर है। पिछले दिनों 11 डिग्री सेल्सियस तक तक गिरने के बाद पारा में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक फिर वृद्धि दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान चढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान ग्वालियर में रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा भी प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। अधिकतम तापमान में भी बढ़त रिकॉर्ड हुई। टीकमगढ़ में तो तापमान चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते के दौरान यह सबसे अधिक वृद्धि है।
मंगलवार को प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो ग्वालियर में 13.6, खरगोन में 13.8, भोपाल में 16.6, इंदौर में 16.6, छिंदवाड़ा में 14.3, जबलपुर में 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा 34 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में 30.3, ग्वालियर में 28.4, इंदौर में 28.3 और जबलपुर में 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में मौसम भले ही नए मिज़ाज में दिखाई दे रहा हो, लेकिन आने वाले दो-तीन दिन के बाद इसमें बड़े बदलाव आने के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की भी अनुमान है। वहीं, कुछ स्थानों में बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मावठा भी गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 नवंबर के बाद उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मध्य प्रदेश के मध्य भाग में कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में ठंड अपना तेवर दिखाना शुरू कर सकती है। मौसम विभाग ने अभी एक-दो दिनों तक प्रदेश में तापमान में किसी भी प्रकार के इजाफा होने के कोई असर नहीं जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here