Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम हुआ सुहाना, बौछारों ने बढ़ाई ठंडक, गिरा पारा, Weather update live news Chhattisgarh weather pleasant after rain temperature dropped | raipur – News in Hindi

Weather Update: छत्तीसगढ़ का मौसम हुआ सुहाना, बौछारों ने बढ़ाई ठंडक, गिरा पारा

बारिश से तापमान में गिरावट आई है. (सांकेतिक फोटो)

उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है. लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिल सकती है.

रायपुर. नौतपा की झुलसाने वाली गर्मी से बारिश (Rain) ने थोड़ी राहत दे दी है. नौतपा के पांचवें दिन मौसम बदला और सूबे के कुछ इलाकों में बारिश हुई. इस वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई. शुक्रवार रात से ही राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चली. शनिवार सुबह भी तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हुई. वहीं राजधानी रायपुर (Raipur) के तापमान में गिरवाट दर्ज की गई.

मौसम विभाग की मानें तो एक सिस्टम छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुई है. इस वजह से कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है.

खुशनुमा हुआ मौसम

मौसम विभाग की मानें तो केरल में मानसून के दस्तक के बाद मौसम में बदलाव होगा. इस बार मानसून के सहीं समय पर आने की संभावना जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जब केरला में मानसून दस्तक देगी तब छत्तीसगढ़ में भी मौसम खुशनुमा हो जाएगा. लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिलेगी.मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर और उससे लगे मध्य पूर्व अरब सागर के पास एक निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है. इसके प्रभाव से केरल में मानसून अपने निर्धारित तिथि  1 जून को दस्तक देने की प्रबल संभावना बन रही है. फिलहाल 30 मई को उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.

तापमान में आई गिरावट

वहीं राज्य के कई इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट आई है. गर्मी से बेहाल हुए दुर्गका तापमान 44.6 डिग्री हो गया है. वहीं रायपुर का तापमान 41.8, राजनांदगांव का तापमान 43 डिग्री, जगदलपुर ,बिलासपुर 39.9 पेड्रा रोड 38 तो अम्बिकापुर 36.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें: 

पॉलिटिक्स के धुरंधर अजीत जोगी, ऐसा था ‘सपनों के सौदागर’ का राजनीतिक करियर 

 CM भूपेश बघेल ने अजीत जोगी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 30, 2020, 6:55 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here