कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. (Photo-pixabay)
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि तूफान ‘निसर्ग’ (cyclone nisarga) को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक द्रोणिका का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ पर ज्यादा हो सकता है. आसमान में बाद छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है. बौछारों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 1 जून को मानसून केरल पहुंच चुका है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में 12 से 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है. वहीं 25 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ को मानसून कवर कर सकता है. वहीं अब किसान जून में ही खेती किसानी का काम शुरू कर सकेंगे.
आज हो सकती है बारिश
छत्तीसगढ़ में आज बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका बिहार से छत्तीसगढ़ तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है. इसके प्रभाव से आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. प्रदेश के मध्य और उत्तर के पूर्वी भाग में वर्षा की मात्रा और क्षेत्र ज्यादा रहने की संभावना है. गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. अधिकतम तापमान प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य से दो से 4 डिग्री कम रहेगा.6 से 7 डिग्री गिरा गिरावट
नौतपा में प्रदेश का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था. मौसम में बदलाव के बाद अब तापमान 36.1 डिग्री तक आ गया है. रायपुर का तापमान 34.4, दुर्ग का 35.2, राजनांदगांव 35.2, जगदलपुर 36.1, पेड्रारोड का 31.2 बिलासपुर 33.4 और अम्बिकापुर में तापमान 30.1 दर्ज किया गया है. आज एक से दो डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक नार्थ छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही अकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.
ये भी पढ़ें:
बीजेपी ने फिर खेला आदिवासी चेहरे पर दांव, तीसरी बार विष्णुदेव साय बने प्रदेश अध्यक्ष
COVID-19: क्वारंटाइन सेंटर से घर पहुंची युवती निकली कोरोना पॉजिटिव, झारखंड की है ट्रैवल हिस्ट्री
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 3, 2020, 9:47 AM IST

