Weather update live Yellow alert issued amid scorching heat heat wave in raipur bilaspur तपती गर्मी के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, इन इलाकों में चलेंगे हीट वेव | raipur – News in Hindi

Weather Alert: तपती गर्मी के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेंगे हीट वेव

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट. (Demo Pic)

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के तीन संभागों को लिए यह चेतावनी जारी की गई है.

रायपुर. नौतपा (Nautapa 2020) ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पहले दिन गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा. मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक कुछ दिनों में राजधानी रायपुर (Raipur) के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. सूबे के कई इलाकों में लू चलने की संभावनाएं हैं.लोगों को सुबह से गर्मी का एहसास हो रहा है. दोपहर में भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रहीं हैं. रायपुर के तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है. अब मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के तीन संभागों को लिए यह चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लू को लेकर राज्य के राहत आयुक्त को पत्र लिख कर इसकी सूचना दी है.

गर्म हवाएं करेंगी परेशान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार छत्तीसगढ़ से अंदरूनी इलाकों से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका स्थित है. इसके अलावा उत्तर पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही है. तापमान चरम स्थिति में है. इस वजह से दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के एक दो स्थानों पर तेज गर्म हवाएं चल सकती है. साथ ही तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा.वहीं सोमवार को रायपुर और बिलासपुर सबसे गर्म रहा. यहां तापमान 45.5 दर्ज किया गया है. तो वहीं अंबिकापुर में 42, पेंड्रा रोड में 42. 2 और जगदलपुर में 38.1 डिग्री दर्ज किया गया है.
नहीं मिल रहा शीतल पेय पदार्थ

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है. गर्मी के दिनों में गन्ने का रस, शिकंजी,आम का पना के साथ-साथ कई तरह के शीतल पेय पदार्थ बिकते थे. मगर इस बार शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध नहीं हो पा रहा. सील पैक मट्ठा,लस्सी,और कुछ ही प्रकार के कोल्ड्रीक्स मिल रहा हैं. ऐसे में गला तर करने लोगों को शीतल पेय पदार्थ नहीं मिल पा रहा.

ये भी पढ़ें: 

 COVID-19: 1 हफ्ते में 4 गुना बढ़े केस, एक भी जिला ग्रीन जोन में नहीं, जानें आपके शहर का हाल 

फ्लाइट और ट्रेन से छत्तीसगढ़ लौटने वालों के लिए सख्त नियम तय, नहीं माने तो होगी कार्रवाई 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 26, 2020, 6:44 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here