weight loss: वजन घटाना है तो रात के खाने में रोटी और चावल में से क्या लेना है सही, पढ़ें डॉक्टर की राय – weight loss rice or chapati which is beneficial weight loss rice or roti in hindi

Edited By Sakshi Pandya | नवभारत टाइम्स | Updated:

NBT

वजन घटाने की बात चले तो सबसे पहले लोग यही राय देते हैं कि खाने में कार्ब्स हटा दो। अब वजन भी घटाना है और डाइट पर अधिक खर्च नहीं कर सकते तो भारतीय खाने में क्या विकल्प रहते हैं? भारत में रोजाना खाने में चावल या रोटी में से एक चीज खाई जाती है और यह दोनों ही कार्ब्स यानि कार्बोहायड्रेट का मुख्य स्त्रोत हैं। दोनों ही खाने में जरूरी है और इनमे से एक को भी खाना छोड़ देना थोड़ा मुश्किल जरूर है। ऐसे में इंसान यह सोचता है की क्या खाएं, क्या ना खाएं? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस पोस्ट में आपको जवाब जरूर मिलेगा।

किसमें कितना पोषण?

चावल और रोटी में बहुत अधिक अंतर नहीं है। अगर इनके पोषक तत्वों पर ध्यान दें तो इनमे सिर्फ सोडियम की मात्रा में फर्क है। चावल में काफी कम सोडियम होता है जबकि रोटी (120 ग्राम आटा) में 190 मिलीग्राम सोडियम होता है।

इस तरह से पिएं पानी, एक महीने में घटेगा 5-7 किलो वजनइस तरह से पिएं पानी, एक महीने में घटेगा 5-7 किलो वजनसीखें एक ऐसी ड्रिंक बनाना जो आपका वजन घटाने में मदद करेगी. ये कुछ और नहीं सिर्फ पानी है जिसमें आपको घर के कुछ आम मसाले डालने हैं. इसे पीकर आप 1 ही महीने में 5-7 किलो वजन घटा सकते हैं.

चावल में कितना पोषण?

NBT



चावल में रोटी के मुकाबले फाइबर, प्रोटीन और फैट की मात्रा कम होती है। इसी के साथ चावल में कैलोरीज भी रोटी के मुकाबले अधिक होती हैं। इन सबके बावजूद एक खास बात यह है कि रोटी को पचाने में समय लगता है, लेकिन चावल आसानी से डाइजेस्ट यानी पच जाते हैं। इसी के साथ चावल में पानी में मिल जाने वाला विटामिन होता है, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। लेकिन बाजार में मौजदू सफेद चावल अधिकतर पॉलिश्ड होते हैं, इस वजह से इसके अधिकतर फायदे नहीं मिल पाते। इसलिए अगर चावल खाने हैं तो ब्राउन राईस खाएं।

शुगर नहीं हो रही कंट्रोल, तुरंत शुरू करें ये योगासन, आएगा चमत्कारी बदलाव

रोटी में कितना पोषण?

NBT



रोटी में फाइबर और प्रोटीन दोनों की अधिक मात्रा होती है। इसी के साथ चावल खाने के कुछ देर के बाद ही आपको भूख लग जाएगी, लेकिन रोटी खाने के बाद आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम होता है, जो कि चावल की तरह ब्लड-शुगर लेवल को बढ़ाता नहीं है।

Over Eating: टेस्टी फूड देखकर क्यों टपकने लगती है लार, सब दिमाग का लोचा है!

क्या है नूट्रिशनिस्ट की राय?

NBT



डॉक्टर प्रियंका त्यागी, अपोलो हॉस्पिटल के अनुसार, रात को रोटी लेना बेहतर विकल्प है। रात से सुबह के बीच खाने के समय अंतराल के चलते रोटी सही विकल्प है। रात को मिस्सी रोटी भी खायी जा सकती है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। अगर आप वजन घटाने का सोच रहे हैं तो रात को दो रोटी के साथ दाल या कोई सुखी सब्जी और दही खाया जा सकता है। अगर आपको रात को चावल खाने को चाहिए ही तो खिचड़ी बना लें और उसमे खूब दाल डालें। इसी के साथ आप कितनी मात्रा में खा रहे हैं, यह भी बहुत जरूरी है। यूं तो हेल्दी डाइट के लिए चावल और रोटी दोनों ही अच्छे हैं, लेकिन वजन घटाने में चावल की तुलना में रोटी बेहतर विकल्प है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here