weight loss and rice water: Weight Loss: घर बैठे तेजी से घटेगा वजन, बस बिना गैप रोज पीएं पके चावल का पानी – weight loss how cooked rice water can help you to lose weight

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Weight Loss: घर बैठे तेजी से घटेगा वजन, बस बिना गैप रोज पीएं पके चावल का पानीभारत में बड़े पैमाने पर चावल की खेती होती है। यह हमारे दैनिक भोजन का एक हिस्सा है। हालांकि जब वजन घटाने की बात आती है, तो लोग चावल का सेवन करने से परहेज करते हैं। दरअसल, चावल में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है जिससे मोटापा बढ़ता है। यही कारण है कि वजन कंट्रोल करने के लिए चावल का सेवन करने से बचना चाहिए।

लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि पके हुए चावल का पानी वजन घटाने के लिए फायदेमंद है। चावल का पानी कई मायनों में सेहत के लिए लाभदायक है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। पके हुए चावल का पानी वजन कंट्रोल करने के लिए काफी पॉपुलर ड्रिंक है।

​पके हुए चावल के पानी से कैसे घटता है वजन?

NBT

चावल के पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करते हैं। 3-4 कप पके हुए चावल का पानी उबालें और इसमें मुट्ठी भर चावल डालें। जब चावल आधा पक जाए तो इसे छलनी से छानकर पानी अलग कर लें। फिर पके चावल के पानी में नमक और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें।

Also read: Weight Loss करना चाहते हैं तो सोने से पहले न खाएं आम, जानें कब खाने से घटता है वजन

​कब करना है सेवन

NBT

यदि संभव हो तो लंच से एक घंटे पहले या बाद में गुनगुने चावल के पानी का सेवन करें। दरअसल, भोजन से पहले चावल के पानी का सेवन करने से पेट भर जाता है। इससे शरीर का कैलोरी स्तर काफी हद तक कम हो जाता है। जिससे वजन घटने में काफी मदद मिलती है।

​शरीर को मिलती है एनर्जी

NBT

वजन घटाने के अलावा उबले हुए चावल का पानी सेहत के लिए अन्य मायनों में भी फायदेमंद है। यह शरीर को एनर्जी प्रदान करता है और कब्ज एवं डिहाइड्रेशन से बचाता है।

Also read: मोटापा घटाने के लिए दिन में दो बार पीएं जौ का पानी, 7 दिन में पेट हो जाएगा अंदर

​वायरल इंफेक्शन और डायरिया दूर होता है

NBT

इसके अलावा चावल के पानी का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन और डायरिया दूर हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, चावल का पानी बालों को सुंदर और मजबूत बनाता है। जापान और अन्य देशों में सदियों से बीमारियों को दूर भगाने के लिए पके हुए चावल के पानी का उपयोग किया जा रहा है।

​नहीं होता कोई साइड इफेक्ट

NBT

यह वजन घटाने के लिए यह बहुत आसान और किफायती तरीका है। चावल के पानी का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। शरीर की चर्बी घटाने के लिए चावल का पानी बेहद फायदेमंद है। हालांकि इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज, कार्डियो, भोजन में कैलोरी की कम मात्रा के साथ ही हेल्दी भोजन भी बहुत जरूरी है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here