weight loss drink: Weight Loss Drink : वजन घटाने के लिए पानी में मिलाएं ये 4 मसाले, एक महीने में घट सकता है 2 Kg वजन – try this weight loss drink these 4 spice with boiled water to lose weight

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

वजन घटाने के लिए हम तरह-तरह की ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। यहां पर एक ऐसी खास ड्रिंक बताई जा रही है जो किचन में मौजूद मसालों के जरिए तैयार होगी। यह मसाले आमतौर पर हमारे घर में बनने वाले खाने में इस्तेमाल होते हैं। इनमें मौजूद पौष्टिक तत्व न केवल हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं बल्कि यह बड़े हुए मोटापे को कम करने के लिए भी काफी लाभदायक असर दिखा सकते हैं।

इसके लिए जरूरी है कि आप इन मसालों को इस तरह से प्रयोग करें कि वजन घटाने के लिए अपना सक्रियता दिखा सकें। यहां पर नीचे आपको वीडियो के साथ बताया जाएगा कि आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं ताकि आपको इसका लाभदायक असर मिल सके।

किन मसालों का करना है इस्तेमाल?

NBT

वजन घटाने के लिए तैयार की जाने वाली ड्रिंक में जिन मसालों का इस्तेमाल करना है वह आपको आपके किचन में ही मिल जाएंगे। इनमें तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और जीरा शामिल है। इन मसालों पर मौजूद कई शोध इस बारे में पुष्टि करते हैं कि इनका गर्म पानी में उबालने के बाद ड्रिंक के रूप में किया गया सेवन वजन को कम करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकते हैं।

वजन घटाने में कैसे मदद करेंगे ये मसाले?

तेज पत्ते को खुशबू के लिए सब्जी या बिरयानी में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन वजन कम करने में भी तेजपत्ता काफी मददगार साबित हो सकता है। तेज पत्ता में एंटीऑक्सिडेंट गुण के साथ-साथ विटामिन ए और विटामिन सी होते हैं। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म की क्रिया को बढ़ाकर शरीर को डीटॉक्स करता है। वहीं, दालचीनी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में प्राभावी मानी जाती है। इसके अलावा, दालचीनी पाचन क्रिया को सुधारकर वजन घटाने में मदद कर सकती है।

इलायची स्ट्रेस को दूर करती है। कई शोध में इस बात का दावा किया जाता है कि ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इलायची शरीर में फैट बर्न होने करने के प्रोसेस को भी तेज करती है, जो वजन घटाने के लिए काफी मददगार साबित होगी। जबकि जीरे को पानी के साथ उबालकर पीने से वजन घटाने में सकारात्मक रूप से मदद मिलती है। सुबह-सुबह इस ड्रिक को बना लें, उसके बाद पूरे दिन में कम से कम तीन बार इसका सेवन करें।

कैसे तैयार करना है ये ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाने के लिए जरूरी सामग्री और विधि को यहां बताया जा रहा है।

  • 2-3 तेज पत्ता
  • दालचीनी के 3-4 छोटे टुकड़े
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 छोटी इलायची



वीडियो में देखें इस ड्रिंक को बनाने की विधि

इस तरह से पिएं पानी, एक महीने में घटेगा 5-7 किलो वजनइस तरह से पिएं पानी, एक महीने में घटेगा 5-7 किलो वजनसीखें एक ऐसी ड्रिंक बनाना जो आपका वजन घटाने में मदद करेगी. ये कुछ और नहीं सिर्फ पानी है जिसमें आपको घर के कुछ आम मसाले डालने हैं. इसे पीकर आप 1 ही महीने में 5-7 किलो वजन घटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : दूध और गुलकंद का एक साथ सेवन करने से मिलेंगे ये फायदे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here