टर्निंग प्वाइंट

लॉकडाउन के दौरान मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया। मेरी स्टैमिना कम हो गई और मैं बहुत जल्दी थक जाता था। तब मुझे हेल्थ का महत्व समझ में आया। मैंने लॉकडाउन पीरियड का फायदा उठाया और एक्स्टा वजन कम करके दोबारा फिट हो गया।
Also read: 87 Kg की इस स्टूडेंट ने 5 महीने में ऐसे घटाया 27 Kg वजन, बॉडी शेमिंग से थी परेशान
मेरा डाइट प्लान
वजन घटाने के लिए सही डाइट प्लान होना बेहद जरूरी है। इससे मोटापा कम करने में मुझे काफी मदद मिली।
- ब्रेकफास्ट: ग्रीन टी, केला, व्हे प्रोटीन शेक।
- लंच:ब्राउन राइस, 100 ग्राम पनीर, एक कटोरी सलाद और दही।
- स्नैक: एक कटोरी मिक्स वेजिटेबल स्वीट कॉर्न सूप
- डिनर: 10 भीगे बादाम, 300 एमएल दूध
- प्री-वर्कआउट मील: एक कप ब्लैक कॉफी, दूध।
- पोस्ट-वर्कआउट मील: व्हे प्रोटीन, केला, ग्रीन टी
मेरा वर्कआउट रूटीन
वजन घटाने के लिए मैं हफ्ते में 6 दिन डेढ़ से दो घंटे कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करता था। इसके अलावा मैं हर दिन 30 मिनट तक बैडमिंटन या टेबल टेनिस खेलता था।
मेरा फिटनेस सीक्रेट

मैं 14 घंटे से अधिक समय तक इंटरमिटेंट फास्टिंग करता था और बहुत सीमित मात्रा में खाता था। मैं रात 8 बजे इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू करता था जो सुबह 10 बजे तक चलता था। मैं सुबह 10 बजे ब्रेकफास्ट, 1:30 बजे लंच और 6:30 बजे डिनर करता था। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान मैं रात को सोने से पहले 10 बजे एक कप ब्लैक कॉफी और सुबह 8 बजे ग्रीन टी पीता था।
Also read: एक्सरसाइज नहीं, धनिया पाउडर और अश्वगंधा खाकर इस लड़की ने 9 महीने में घटाया 30 Kg वजन
ऐसे बना रहा मोटिवेशन
मैं जैसा बॉडी शेप चाहता था, अपने फोन में एक वैसा ही वालपेपर लगा रखा था। इसे मैं हर रोज देखता था और रोजाना वैसी फिटनेस पाने के लिए मेहनत करता था।
लाइफस्टाइल में किए ये बदलाव

वजन घटाने के लिए मैंने शुगर, मैदा और प्रोसेस्ड फूड खाना बंद कर दिया। मैंने 4 महीने तक कोई फास्ट फूड नहीं खाया। अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव करके मैंने वजन कम किया।
Source link


