weight loss success story 2020: Weight loss story: मोटापे के चलते सब उड़ाते थे मजाक, फिर 6 महीने में 51 Kg वजन घटाकर लड़की बन गई मॉडल! – weight loss story transformation story girl lost 51 kilos with workout and diet and became a model

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Weight loss story: मोटापे के चलते सब उड़ाते थे मजाक, फिर 6 महीने में 51 Kg वजन घटाकर लड़की बन गई मॉडल!मोटापा आज के समय की एक आम समस्या है। खराब जीवनशैली और कुछ भी खाने की आदतों के कारण वजन तेजी से बढ़ता है। वैसे तो वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं। लेकिन लगातार घंटों बैठकर काम करने और एक्सराइज न करने से भी शरीर पर फैट जमा हो जाता है। इसके कारण कपड़े टाइट होने लगते हैं और आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है।

वजन घटाना आमतौर पर बहुत आसान नहीं होता है। लेकिन लोग जब आपके मोटापे पर कमेंट्स करने लगें तो यह फैसला लेना ही पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ 22 साल की जोआना जोसेफ के साथ। मॉडल और एक्ट्रेस जोआना बचपन से ही मोटी थीं। लेकिन उन्होने वजन घटाने के बारे में कभी नहीं सोचा। उनका वजन बढ़कर 104 किलो हो गया। तब लोगों के कमेंट्स से परेशान होकर उन्होंने 6 महीनों में 51 किलो वजन कम कर लिया।

​ऐसे किया वजन घटाने का फैसला

NBT

मैं बहुत ज्यादा मोटी थी। इसलिए मेरे दोस्त और घरवाले मुझे पसंद नहीं करते थे। जब मैं 15 साल की थी, तब से लोग मेरे मोटापे पर भद्दे कमेंट्स करते थे। मैंने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया और रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डाली। इस तरह मैंने अपना वजन कम किया।

Also read: 87 Kg की इस स्‍टूडेंट ने 5 महीने में ऐसे घटाया 27 Kg वजन, बॉडी शेमिंग से थी परेशान

​वजन घटाने के लिए मेरा डाइट प्लान

NBT

मोटापा कम करने के लिए वर्कआउट के साथ ही सही डाइट प्लान होना बेहद जरुरी है। वजन घटाने में डाइट प्लान से मुझे काफी मदद मिली।

  1. ब्रेकफास्ट- एक कप संतरे का जूस, फल और बटर के साथ दो टुकड़ा होलमील ब्रेड।
  2. लंच- ब्राउन राइस, स्टीम्ड चिकन, मछली, अंडे, टोफू और सलाद।
  3. डिनर- मैं शाम 7 बजे तक डिनर कर लेती थी। रात के खाने में एक चपाती, करी और सब्जियां खाती थी। इसके साथ ही एक कप ग्रीन टी का सेवन करती थी।
  4. प्री- वर्कआउट मील-चिकन या मछली के साथ एक कटोरी स्टीम्ड सब्जियां।
  5. पोस्ट- वर्कआउट मील-एक कप ग्रीन टी के साथ कुछ भी हल्का खाती थी।

​मेरा वर्कआउट प्लान

NBT

मैं अपना वजन घटाने के लिए अक्सर घर पर ही वर्कआउट करती थी। मैंने 5 किलो के दो डम्ब बेल और एक जिम मैट खरीदा। फिर मैंने अपने फोन में एक वर्कआउट ऐप डाउनलोड किया और निर्धारित समय में एक्सरसाइज करने की कोशिश करती थी। इसके अलावा रोज शाम को दो घंटे जॉगिंग करने जाती थी।

Also read: मोटापे की वजह से शरीर का वजन हो गया था 117 Kg, फिर 6 महीने में इस शख्‍स ने ऐसे घटाया 22 किलो

​लाइफस्‍टाइल में किए ये बदलाव

NBT

मैंने ज्‍यादा से ज्‍यादा वर्कआउट, हेल्‍दी खाना और सकारात्मक लोगों के साथ मेल जोल बढ़ाना शुरू किया। जब मैंने मॉडलिंग इंडस्‍ट्री में कदम रखा, तो अपने शरीर को लेकर काफी ज्‍यादा कॉन्‍फिडेंट हो गई। वास्तव में, मेरे मॉडलिंग करियर ने मुझे खुद को और अधिक प्यार करने में मदद की।

Also read: मोटापे ने छीना कॉन्‍फिडेंस, लोगों से मिलने में कतराता था ये शख्‍स, फिर 9 महीने में यूं घटाया 32 Kg वजन

​इस तरह बना रहा मोटिवेशन

NBT

मुझे जब भी थोड़ी निराशा महसूस होती थी तो मैं लोगों के गंदे कमेंट्स याद करती थी। मैं उन्हें गलत साबित करना चाहती थी। इसलिए मैं खुद को रोज से बेहतर करने के लिए खूब पसीना बहाती थी।

इस तरह हेल्दी जीवनशैली अपनाकर जोआना ने 6 महीनों में 51 किलो वजन घटा लिया। जो लोग पहले उनका मजाक बनाया करते थे आज वो उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here