MP के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की हालत कैसी है, ये मंत्री जी की थाली और उनके चेहरे के भाव: उमंग सिंघार ने किया ट्वीट

#MP के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की हालत कैसी है, ये मंत्री जी की थाली और उनके चेहरे के भाव से समझा जा सकता है!ये हैं #MP के ऊर्जा मंत्री @PradhumanGwl जिन्होंने ग्वालियर DRP लाइन के #PM_श्री_शासकीय_उच्चतर _माध्यमिक_विद्यालय में मध्यान्ह भोजन चखा!वास्तव में चखा ही, खाया तो नहीं! मंत्री जी सब्जी में पानी है या पानी की सब्जी है जो आप तलाश रहे है….और उसी वक्त पीछे से एक व्यक्ति भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार, सब्जी से कुछ निकाल कर फेकते हुए छुपा देता हैं गंदगी में बैठे मंत्री जी की भाव भंगिमाए बताती है कि #मध्यान्ह_भोजन कितना पोषक (?) और गुणवत्ता वाला (?) था।रोज बच्चे भी यहीं बैठते होंगे यही खाते होंगे!… और हां। मंत्री जी जिन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बता रहे हैं, वो बच्चे तो कहीं दिखाई नहीं दे रहे?ये सिर्फ इसी स्कूल की हालत नहीं है। प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बच्चों को ऐसा ही मध्यान्ह भोजन दिया जाता है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here