ये कैसा प्यार : सातवीं की छात्रा से 23 साल बड़ा आरोपी, चला दी गोली

मुरैना, एजेंसी। मध्य प्रदेश के मुरैना में हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। 37 साल का एक युवक 14 साल की छात्रा से एकतरफा प्यार में पड़ गया। इसके बाद युवक ने लड़की के भाई और स्कूल टीचर को गोली मार दी। मामला मुरैना शहर के शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक-4 से जुड़ा है। यहां छुट्‌टी होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान आरोपी मुकेश रजक वहां पहुंचा। वह हाथ में एक झोला लिए था। उसने छात्रा का नाम लेकर जोर से कहा- मेरी प्रेमिका की बेइज्जती किसने की? इतने में स्कूल के हेडमास्टर और शिक्षक बाहर निकल कर आ गए। उससे पूछा कि क्या हुआ? इतना सुनते ही आरोपी ने झोले में से कट्‌टा निकाला। टीचर हरीचंद्र शर्मा पर गोली चला दी। गोली उनके सीनें में बाईं तरफ लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस घटना से पहले युवक स्टेशन रोड थानाक्षेत्र के तुस्सीपुरा में गया और वहां पर खेल रहे छात्रा के भाई को गोली मारी। परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए। टीचर को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से टीचर को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। छात्रा 7वीं में पढ़ती है। आरोपी उससे एकतरफा प्यार करता है। जब इसका पता छात्रा के घरवालों को चला तो उन्होंने उसे नानी के घर भेज दिया। इससे आरोपी नाराज था। कोतवाली थाने के प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here