what should eat for healthy liver: Two Best Food For Liver: बस 1 फ्रूट-1 ड्राइफ्रूट और लिवर रहेगा चकाचक – one best fruit and dryfruit which are beneficial for liver health in hindi

Edited By Garima Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

पेट खराब होने पर या बीमार होने पर आपने भी हेल्थ एक्सपर्ट्स से यह बात जरूर सुनी होगी कि लिवर अगर ठीक है तो पाचन दुरुस्त रहता है और खाया-पिया सब शरीर को लगता है। लेकिन अगर लिवर खराब हो तो आपको हर दिन अमृत खाने से भी लाभ नहीं होगा… समझ रहे हैं ना पाचनतंत्र में लिवर की महत्ता! आइए आज यहां बात करते हैं उन दो भोज्य पदार्थों के बारे में जो हमारे लिवर को चकाचक रखने का काम करते हैं…

सबसे पहले करते हैं फ्रूट की बात

-फलों की अगर बात करें तो लिवर को हेल्दी रखने में सबसे अधिक कारगर ऐवकाडो को माना जाता है। ऐवकाडो एक ऐसा फल है, जो लगभग पूरे साल मार्केट में मिलता है। हालांकि यह फल मूल रूप से भारतीय फल नहीं है लेकिन अपने देश में भी कुछ स्थानों पर इसकी पैदावार की जाने लगी है।

लिवर करेगा ठीक से काम, रोज खाएं इन्हें

-ऐवकाडो सेहतमंद लोगों के साथ ही डायबिटीज से ग्रसित रोगों के लिए भी बहुत अधिक लाभकारी फल है। क्योंकि यह पूरी तरह शुगर फ्री होता है। ऐवकाडो का सेवन नियमित रूप से करने पर कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। आपको बताते चलें कि बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल का लिवर पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

उम्मीद पर खरी नहीं उतरी प्लाज्मा थेरपी, नहीं घटा पाई कोरोना से मरनेवाले संक्रमितों की संख्या

-इसके साथ विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है ऐवकाडो। यह लिवर को डीटॉक्स करने में भी मदद करता है। यानी लिवर को हानि पहुंचानेवाले विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। ऐवकाडो में नैचरल फैट होता है, जो शरीर में पूरी तरह घुलनशील होता है। इस कारण यह फल मोटापा बढ़ने से रोकने का कार्य भी करता है।

लिवर को सेहतमंद रखता है ऐवकाडो

अखरोट का है अलग प्रभाव

-अखरोट एक ऐसा ड्राइफ्रूट है, जो हमारे शरीर के दो अंगों को विशेषतौर पर लाभ पहुंचाता है। एक हमारा ब्रेन और दूसरा हमारा लिवर। अखरोट ना केवल हमारे लिवर की सफाई करता है बल्कि हमारे दिमाग को भी स्वस्थ रखता है। जिन्हें मानसिक थकान रहना, याददाश्त कमजोर होना और सिर में भारीपन रहने की समस्याएं हों, उनके लिए अखरोट खाना बहुत अधिक लाभकारी होता है।

अखरोट खाने से हेल्दी रहता है ब्रेन और लिवर

-अखरोट अमीनो एसिड का बहुत अच्छा प्राकृतिक माध्यम है। यही अमीनो एसिड हमारे लिवर से विषाक्त और गैरजरूरी तत्व निकालने का काम करता है। अखरोट में विटमिन-ई और घुलनशील वसा होती है। ये दोनों हमारे लिवर की डैमेज सेल्स को रिपेयर करने की प्रक्रिया को तेजी देते हैं। अखरोट के सेवन से लिवर को जीवनभर स्वस्थ रखा जा सकता है।

Pippali Use For Fever: बुखार उतारने में बहुत प्रभावी है यह आयुर्वेदिक औषधि


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here