what to do to lose weight: Weight maintenance : वजन को रखना है मेंटेन तो डिनर के बाद न करें ये बड़ी गलतियां – weight loss methods leave these bad habits related to dinner to maintain weight

वजन बढ़ना एक आम समस्या है। मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन डायटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता है। दरअसल, कई लोग शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने के लिए गलत तरीके आजमाते हैं।

वजन कई कारणों से बढ़ता है। इनकी अनदेखी करने से वजन कम करने में काफी परेशानी होती है। वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है डिनर और इसके बाद की हमारी कुछ खराब आदतें। इसके कारण बॉडी फैट तेजी से बढ़ता है और हमारा शरीर मोटा दिखने लगता है। आइए जानते हैं इन खराब आदतों के बारे में।

देर से डिनर करना


रात का खाना देर से खाने की आदत से वजन तेजी से बढ़ता है। रात में पाचन क्रिया धीमी होती है और भोजन सही तरीके से पच नहीं पाता है। इसके कारण शरीर पर तेजी से फैट जमता है। वजन कंट्रोल करने के लिए समय पर डिनर करना चाहिए।

Also read: वजन घटाना है तो रात के खाने में रोटी और चावल में से क्या लेना है सही, पढ़ें डॉक्टर की राय

सही पोषक तत्व न लेना


डिनर में उचित मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, फैट और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। रात के खाने के बाद अगर आपको भूख लगती है, तो इसका मतलब यह है कि आपके भोजन में पोषक तत्वों की कमी है। इसलिए हेल्दी डिनर करें।

पर्याप्त नींद न लेना


डिनर के बाद बेड पर लेटकर यदि आपको फोन स्क्रॉल करने की आदत है, तो इससे आपकी नींद गायब हो सकती है। पर्याप्त नींद लेने से वजन कंट्रोल होता है। अनिद्रा मोटापे का एक मुख्य कारण है।

डिनर के बाद आलस करना
रात का खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को नींद आने लगती है। डिनर के तुरंत बाद सोने से वजन बढ़ता है। इसलिए भोजन करने के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट तक टहलना चाहिए। यह पाचन में मदद करता है और वजन को कंट्रोल रखता है।

स्नैक्स खाना


डिनर के बाद भूख लगने पर कई लोग चॉकलेट, बिस्कुल या अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं। इससे बॉडी फैट बढ़ता है। रात में भूख लगने पर प्रोटीन से भरपूर स्नैक का सेवन करना चाहिए।

Also read: खाने के तुरंत बाद न करें इन चीजों का सेवन, शरीर को होगा नुकसान


तापमान अधिक रखना


कमरे का तापमान कम रखें। दरअसल, हमारा शरीर जब अधिक ठंडा हो जाता है, तो इसे गर्म करने के लिए शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। एसी का तापमान कम रखने से कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here